Maharashtra: 'अजित पवार के साथ मेरा रिश्ता नहीं बदलेगा, हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे', बोलीं सुप्रिया सुले
Supriya Sule on Ajit Pawar: महाराष्ट्र में अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने सभी के साथ एक परिवार की तरह व्यवहार किया। वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं, मुझे नहीं लगता कि उनके बयान के बाद बोलना सही होगा।
उनकी प्रतिक्रिया थी कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं, जहां हर किसी को अपनी बात कहने और अपनी बात रखने का अधिकार है। अजित पवार का यह कदम उनका अपना फैसला और नजरिया है। अजित पवार के साथ मेरा रिश्ता नहीं बदलेगा, वह हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे। हम पार्टी का पुनर्निर्माण करेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार की सियासत में दिख सकती है महाराष्ट्र की छाप, सुलीश मोदी ने बताई ये वजह












Click it and Unblock the Notifications