CA Topper: चार्टर्ड अकाउंटेंट की खान है मुंबई का यह परिवार, अब यहां से जुड़वा बहनें संस्कृति-श्रुति बनीं टॉपर

CA Final Topper twin Sisters: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 9 जनवरी (मंगलवार) को सीए फाइनल और इंटर एग्जाम नवंबर 2023 के परिणाम घोषित किए। इसी के साथ टॉपर्स (ICAI CA Toppers) की लिस्ट भी जारी की गई, जिसमें मुंबई की रहने वाली जुड़वा बहनों ने कमाल करते हुए टॉप किया है।

मुंबई की रहने वाली संस्कृति अतुल परोलिया और श्रुति अतुल परोलिया ने टॉप 10 में जगह बनाई है। संस्कृति ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है तो श्रुति ने 8वीं रैंक पर कब्जा जमाया है। जिसके बाद हर कोई इन दोनों बहनों के बारे में जानना चाहता है।

CA Topper

संस्कृति और श्रुति ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार अंकों के साथ सीए परीक्षा पास की है। दूसरी रैंक हासिल करने वाली संस्कृति ने सीए फाइनल में 800 में से 599 मार्क्स (74.88%) हासिल किए हैं। जबकि श्रुति ने 8वीं रैंक हासिल की है।

साथ में पढ़ाई और साथ में सीए टॉप

संस्कृति और श्रुति परोलिया का यह सीए में पहला प्रयास था। दोनों बहनों ने सीए ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की परीक्षा एक साथ दी थी। दोनों बहनों में टॉपर होने के साथ-साथ कई रुचियां एक जैसी है। दोनों को ही कोरियाई नाटक और बैडमिंटन अच्छा लगता है। दोनों का फ्रेंड जोन एक जैसा है। इसके अलावा सीए के अलावा दोनों बहनों ने पढ़ाई भी एक साथ की है।

twin Sisters

परिवार में अब 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट

संस्कृति और श्रुति एक सीए परिवार से आती हैं। मुंबई के कांदिवली के ठाकुर गांव में दोनों बहनों के टॉप करने के बाद पारोलिया परिवार में जश्न का माहौल है। इस छह लोगों के परिवार में अब पांच चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। 22 वर्षीय जुड़वां बच्चे, उनके पिता, बड़ा भाई और भाभी सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

CA Family

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए टॉपर बहनों ने कहा कि अब हमें निश्चित रूप से सीए का परिवार कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि हमने अपने करियर के बारे में जल्दी ही फैसला कर लिया था, जिसकी प्रेरणा उनके पिता थे। संस्कृति और श्रुति के भाई और भाभी भी सीए हैं, दोनों ने कहा कि सीए की तैयारी के लिए उनके पास घर पर एक बेहतरीन मार्गदर्शन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+