Mumbai weather: 14.9 डिग्री सेल्सियस पर कांपी मुंबई, 7 वर्षों का दूसरा सबसे ठंडा दिन, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mumbai weather: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लाेगों को इस बार ठंड खूब सता रही है। दिसंबर माह के पहले सप्‍ताह से ही सुबह कोहरा और धुंध नजर आ रही है। सुबह में तापमान में लगातार गिरावट आने के कारण ठंड पड़ रही है। शुक्रवार की सुबह तो अचानक तापमान हिल स्टेशन माथेरान से भी नीचे गिर गया। अचानक ठंड और ठिठुरन बढ़़ते ही मुंबई के लोग स्‍वेटर-टोपी में नजर आए।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शुक्रवार सुबह मुंबई में 2025 के इस सीज़न का सबसे कम 14.9°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ, सांताक्रूज़ वेधशाला ने इसे रिकॉर्ड किया।

Mumbai weather

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में इस दिसंबर पिछले सात सालों का दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। शहर में बीते एक सप्ताह से लगातार ठंड बनी हुई है। शुक्रवार सुबह, राज्य का सबसे कम तापमान जलगांव में 6.9°C रिकॉर्ड हुआ।

13 दिसंबर को कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 घंटे के पूर्वानुमान में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17°C तक पहुंचने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, यह पिछले सात वर्षों में दिसंबर महीने का दूसरा सबसे कम तापमान है।

हिल स्टेशन माथेरान से भी कम हुआ मुंबई का तापमान

शुक्रवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान 14.9°C रहा, जो हिल स्टेशन माथेरान (18.0°C) से भी कम था। वहीं, कोलाबा में 20.6°C दर्ज हुआ, जो मौसमी औसत के करीब और अपेक्षाकृत गर्म रहा। एक दिन पहले, सांताक्रूज़ वेधशाला ने 15.6°C का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया था।

महाराष्‍ट्र में सबसे कम तापमान कहां रहा?

शहर पिछले हफ्ते से लगातार ठंडा रहा है। शुक्रवार को मुंबई (14.9°C) माथेरान (18.0°C) जैसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन से भी ठंडा रहा, जबकि कोलाबा में 20.6°C के साथ अपेक्षाकृत गर्मी रही, जो मौसमी औसत के करीब है। राज्य में सबसे कम तापमान जलगांव में शुक्रवार सुबह 6.9°C दर्ज किया गया। सांताक्रूज़ वेधशाला ने एक दिन पहले 15.6°C रिकॉर्ड किया था।

मुंबई में किस वर्ष तापमान सबसे कम दर्ज किया गया?

मुंबई का अब तक का सबसे निचला दिसंबर तापमान 20 दिसंबर, 1949 को 10.6°C था। पिछले साल 9 दिसंबर को शहर में 13.7°C दर्ज हुआ। 2023 में दिसंबर के न्यूनतम तापमान थोड़े अधिक थे, जहां 26 दिसंबर को 18.7°C और 25 दिसंबर को 15.0°C रिकॉर्ड किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+