मुंबई में पिछले 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना के 8082 केस, 90 फीसदी मरीज बिना लक्षण वाले

मुंबई, जनवरी 03। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई इस वक्त कोरोना के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। इन दो शहरों में कोरोना के केस सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में एक तरफ कोरोना का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया तो वहीं मुंबई में 8082 नए केस सामने आए। हैराना वाली बात ये है कि इनमें से करीब 90 फीसदी के अंदर तो कोई खास लक्षण ही नहीं थे।

Corona cases in mumbai

ओमिक्रॉन के चलते तेजी से बढ़ रहे हैं केस

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र के अंदर कोरोना के 12160 मामले दर्ज हुए हैं, जो कल के मुकाबले मामूली सी बढ़ोतरी साबित करते हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 11 मरीजों की मौत हो गई है। बता दें कि मुंबई के अंदर 574 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 71 को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। माना जा रहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण ही महाराष्ट्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

मुंबई का हेल्थ सिस्टम

आपको बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच मुंबई में कुल 30565 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें से 3735 भरे हुए हैं। यह कुल बेड का महज 12 फीसदी ही है। बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में 622 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे हैं।

'20 हजार मामले आए तो मुंबई में लगेगा लॉकडाउन'

मुंबई शहर के नगर निकाय प्रमुख इकबाल सिंह चहल ने मीडिया को बताया है कि मुंबई में अगर दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। मामलों में वृद्धि के बीच पिछले सप्ताह एक उच्च स्तरीय बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "अभी हम मानते हैं कि एक दिन में 20,000 मामले तक, हम अपने अस्पताल में भर्ती होने में सहज होंगे, और हमारी ऑक्सीजन की आवश्यकता में सहज होंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+