Mumbai Rains: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, कई जगहों पर भरा पानी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Mumbai Rains: सोमवार सुबह से मायानगरी मुंबई में बरसात हो रही है, जिसकी वजह से जनजवीन प्रभावित हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज मुंबई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की आशंका है इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
आपको बता दें कि ठाणे, अंधेरी-घाटकोपर, बीकेसी, कुर्ला और चेंबूर सहित कई इलाकों में भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने बोरीवली, मलाड, कांदिवली, गोरेगांव, , अंधेरी-घाटकोपर, बीकेसी, कुर्ला , चेंबूर मुंबई उपनगरीय, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, लातूर और बीड के लिए सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
22 से 26 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश की आशंका (Mumbai Rains)
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में 22 से 26 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है। मुंबई में भारी बारिश के चलते यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
अंधेरी सबवे में यातायात बंद (Mumbai Rains)
पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'अंधेरी सबवे में दो फीट पानी भरने के कारण यातायात बंद कर दिया गया है, और यातायात को गोखले ब्रिज और ठाकरे ब्रिज से डायवर्ट किया गया है।' इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर लें।
पुणे में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है (Mumbai Rains)
जहां मुंबई का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पुणे में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज पुणे शहर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होगी। आईएमडी ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, खासकर लोनावाला, ताम्हीनी और लवासा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों से यात्रा करते समय, क्योंकि जलभराव और कम दृश्यता का खतरा है।। फिलहाल लोगों को अलर्ट रहने ती बात कही गई है।
कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका (Mumbai Rains)
तो वहीं अगर दूसरे राज्यों की बात करें तो दिल्ली, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है। पूर्वत्तोर, बंगाल और हिमाचल में आज कुछ जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कश्मी के ऊपरी इलाकों में भी आज भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications