Mumbai में बारिश का कहर, मुंबई एयरपोर्ट की Flight और कनेक्टिंग फ्लाइट सेवाएं बाधित, लेट चल रही लोकल ट्रेनें

Mumbai Rain: सोमवार की सुबह मुंबई में हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। मुंबई की सड़कें जलमग्नन हो गई हैं और कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। सोमवार को सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यात्राएं बाधित हैं। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों में देरी हुई है और कई उड़ानों को रद्द किया गया है। जिसके चलते एयरलाइन्‍स ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

बता दें रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है, शहर के नरीमन पॉइंट में सबसे तेज बारिश हुई। यहां सुबह 9 से 10 बजे के बीच एक घंटे में 104 मिमी बारिश दर्ज की गई। कोलाबा, सीएसएमटी और मालाबार हिल जैसे अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई, जहां 63 मिमी से 83 मिमी तक बारिश हुई।

Mumbai Rain

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

मूसलाधार बारिश के कारण एयरलाइनों की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। मुंबई एयरपोर्ट हवाई अड्डे से सबसे अधिक डोमेस्टिक फ्लाइट्स संचालित करने वाली एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने बताया है भारी बारिश के चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि आप सुरक्षित रूप से और जितनी जल्दी हो सके यात्री अपने डेस्‍टीनेशन तक पहुंचे। एयरलाइन ने बताया यात्रियों की सहायता के लिए हमारी हवाई अड्डे की टीम सहायता के लिए सभी टचपॉइंट पर मौजूद है।"

एयर इंडिया और स्पाइसजेट की फ्लाइट भी हुई प्रभावित

इसी तरह, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट सेड्यूल का ऑनलाइन अपडेट लेने की सलाह दी है। शेड्यूल फ्लाइट के प्रस्थान और आगमन में देरी के कारण बाद की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

सोशल मीडिया पर यात्री मांग रहे मदद

एयरपोर्ट पर फंसे यात्री सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्‍सा निकाल रहे हैं। एक यात्री ने लिखा, "मुंबई से चंडीगढ़ जाने वाली हमारी उड़ान में देरी हो गई और हमारे पास चंडीगढ़ से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट है। चंडीगढ़ पहुंचने का हमारा अपेक्षित समय दोपहर 1.20 बजे है, इसलिए हमें आपकी मदद की आवश्यकता है, हमें किससे अनुरोध करना चाहिए।"

मुंबई लोकल ट्रेन हुई लेट, स्‍टेशन पर खचाखच भरे नजर आए यात्री

इतना ही नहीं भारी बारिश के कारण मुंबई की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन की तीन प्रमुख लाइनों की ट्रेनें प्रभावित हुईं। मुंबई लोकल की ट्रेंने लेट चलने की वजह से स्‍टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं सड़कों पर घुटनों तक पानी भरे होने के कारण शहर में कई जगह भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला है।

महाराष्‍ट्र में 35 सालों में पहली बार इतनी जल्‍दी पहुंचा मानसून

महाराष्ट्र में मानसून की शुरुआत, जो अपने सामान्य समय से लगभग दस दिन पहले 25 मई को हुई, ने चुनौतियों को और बढ़ा दिया है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लगातार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। Maharashtra में 35 सालों में पहली बार इतनी जल्‍दी पहुंचा मानसून, मुंबई, पुणे में लोगों के घरों में घुसा पानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+