मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम को आया फोन

मुंबई पुलिस को रविवार को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी गई। जिसके बाद से सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही फोन करने वाले की तलाश की जा रही। पिछले महीने भी इसी तरह के कई फोन आए थे, जिसमें आतंकी हमले की बात कही गई थी।

मामले में मुंबई पुलिस ने कहा कि हमारे कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार धमाके होंगे। उसने ये भी दावा किया कि वो विले पार्ले इलाके से बोल रहा और फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया।

Mumbai police

वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। घटना के बाद तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी गई। फोन करने वाले की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गईं और उसके मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जुहू से गिरफ्तार किया गया है। वो नशे की हालत में मिला।

इससे पहले जुलाई के आखिरी हफ्ते में मुंबई पुलिस के पास एक फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि मुंबई से गोवा जाने वाले एक टैंकर में आरडीएक्स रखा है। इस टैंकर में आतंकी बैठे हैं, जो पाकिस्तान से हैं। फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया।

मुंबई जैसे हमले की धमकी
पिछले कुछ महीनों से मुंबई में लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे। 13 जुलाई को भी एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था। उसने 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी थी।

पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले ने कहा था कि अगर सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा गया, तो मुंबई 26/11 जैसे हमले के लिए तैयार रहे। बाद में पुलिस ने कॉल करने वाले को खोज निकाला, जिस पर पता चला कि वो मानसिक रूप से अस्थिर है। इसी वजह से उनके ये काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+