शिंदे सरकार के निर्देश पर एक्शन में आई मुंबई पुलिस, संजय राउत को धमकी देने के आरोप में 2 को हिरासत में लिया
महाराष्ट्र सरकार के निर्देश पर मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत को धमकी देने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना सांसद संजय राउत और उनके भाई सुनील राउत को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सियासी हलचल शुरू हो गई है। हालांकि , शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गवर्नमेंट स्पॉन्सर्ड धमकियां होने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के एक्शन लेने पर मुंबई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि "ये 7-8 महीनों में 5-6 बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। मैने इन धमकियों के बारे में राज्य के गृहमंत्री और सीएम को बताया। लेकिन, उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये गवर्नमेंट स्पॉन्सर्ड धमकियां हैं। जिसने मेरी हत्या की साजिश रची थी।
वहीं, इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत को धमकी देने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
इसके साथ ही कोल्हापुर मामले को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि कोल्हापुर में अब पूरी तरह से शांति है। कोल्हापुर छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है और वो ऐसा शहर है जहां कभी दंगे होते नहीं हैं। फिर भी ये एक राजनैतिक साजिश है। जो कर्नाटक में हुआ था बीजेपी को उसमें ज्यादा सफलता नहीं मिली तो कोल्हापुर में अब वहीं कर रहे हैं। लेकिन, वहां की जनता को पता चला है कि ये बाहर से लोग आते हैं और दंगे करवाते हैं। ये महाराष्ट्र के गृहमंत्री का फेयलर साबित हुआ है।
औरंगजेब को लेकर संजय राउत ने कहा कि जिस औरंगजेब को 400 साल पहले दफनाया है। उसको बार बार जिंदा करते हो सिर्फ दंगे भड़काने के लिए, ये ठीक नहीं हैं। आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली काम नहीं आए तो यहां औरंगजेब को जिंदा किया है।












Click it and Unblock the Notifications