Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्ट्रगल कर रही लड़कियों को सेक्स रैकेट के धंधे में ढकेलती थी भोजपुरी एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है, जो सेक्स रैकेट चलाती थी। वो फिल्मों में काम करने आई लड़कियों को अपने जाल में फंसाती थी।

Mumbai

मुंबई पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कांड में एक भोजपुरी एक्ट्रेस को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सुमन कुमारी के रूप में हुई। आरोप है कि एक्ट्रेस इंडस्ट्री में आने का सपना देखने वाली लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में ढकेलती थी।

दरअसल पुलिस को आरे कॉलोनी इलाके के रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। जिस पर कुछ सामाजिक सेवा संगठनों के साथ मिलकर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान सुमन कुमार के रैकेट की पोल खुल गई। जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने एक फर्जी ग्राहक को होटल में भेजा था। वो वहां पर पहुंचा और उसने इस बारे में बात की। वहां मौजूद सुमन ने सौदा तय किया, जिसमें हर मॉडल के लिए 50,000 से 80,000 रुपये की कीमत फाइनल हुई।

इसके बाद पुलिस ने वहां पर छापेमारी की और एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया। उसके रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही। पुलिस ने रिहायशी इलाके में चल रहे इस तरह के सेक्स रैकेट पर चिंता जताई। साथ ही जनता से किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि 24 वर्षीय सुमन कुमारी भोजपुरी एक्ट्रेस है, जो ग्राहकों को मॉडल सप्लाई करती थी। वो उन लड़कियों को अपना शिकार बनाती थी, जो काम की तलाश में मुंबई आती थीं। साथ ही जिनको पैसों की ज्यादा जरूरत रहती थी।

सुमन ऐसी लड़कियों की तलाश करके उनसे संपर्क करती, बाद में उन्हें सेक्स रैकेट के धंधे में ढकेल देती थी। सुमन 'लैला मजनू', 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी' जैसी फिल्मों में काम भी कर चुकी है। उसने कुछ ओटीटी शोज में भी काम किया।

पुलिस को पता चला कि वो छह साल से मुंबई में है, लेकिन अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई कि वो कितने दिनों से इस काम को कर रही थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+