अज्ञात कॉलर ने दी न्यू ईयर पर मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
नया साल कल से शुरू हो रहा है। सभी नए साल के जश्न में डूबे हैं। इसी बीच मुंबई में अज्ञात कॉलर ने मुंबई पुलिस को फोन कर के बम विस्फोट की धमकी दी है। धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी भरा ये कॉल शनिवार शाम को आया था। मुंबई पुलिस के कण्ट्रोल रूम को कॉल करके कॉलर ने कई धमाके करने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में विस्फोट होंगे। इतना कह कर कॉलर ने कॉल काट दी।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि कॉल के बाद कई तरह की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। पुलिस फोन करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। नए साल के जश्न को देखते हुए मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
यह भी देखें: 'शराब और लाउड म्यूजिक के साथ भगवान शिव की तस्वीर', सनबर्न फेस्टिवल पर लगा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications