'शराब और लाउड म्यूजिक के साथ भगवान शिव की तस्वीर', सनबर्न फेस्टिवल पर लगा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
गोवा का फेमस म्यूजिक फेस्टिवल सनबर्न एक बार फिर से चर्चाओं में है। एक बार फिर इस फेस्टिवल के गलत कारणों से चर्चाओं में हैं। 28 से 31 दिसंबर तक गोवा में आयोजित इस फेस्टिवल पर आरोप है कि इसमें भगवान शिव की तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है।
आम आदमी पार्टी (आप) गोवा के अध्यक्ष अमित पालेकर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर उत्सव के बारे में पोस्ट करते हुए दावा किया कि प्रसिद्ध म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल में भगवान शिव की तस्वीरों का अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने लिखा, "ईडीएम फेस्टिवल में लोग शराब पी रहे हैं और तेज संगीत पर नाच रहे हैं और मेरे भगवान शिव की तस्वीरें अपमानजनक तरीके से स्क्रीन पर दिखाई जा रही हैं, इससे मेरे सनातन धर्म को ठेस पहुंचती है।"
उन्होंने डॉ.प्रमोद पीए सवंत को टैग करते हुए लिखा कि आपको तुरंत इसके खिलाफ FIR दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने सनबर्न फेस्टिवल को शराब को बढ़ावा देने वाला त्योहार बताया। उन्होंने कहा भगवान का गलत तरीके से उपयोग करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही डीएसपी को टैग करते हुए इस मामले को संज्ञान में लेने को कहा।
यह भी देखें: Delhi Pollution: दिल्ली में AQI फिर 400 के पार, न्यू ईयर पर आतिशबाजी से और जहरीली हो सकती है हवा
अपने पोस्ट में आप नेता ने दावा किया कि फेस्टिवल में लोग शराब पी रहे थे और इस दौरान स्क्रीन पर भगवान शिव की तस्वीर लगी हुई थी। साथ ही लोग तेज संगीत पर डांस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयोजकों के इस कदम से उनके 'सनातन धर्म' को ठेस पहुंची है।
उन्होंने कहा, "ईडीएम उत्सव के लिए हमारे भगवान का उपयोग करना अनुचित है जहां शराब परोसी जाती है।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने पुलिस महानिदेशक को फोन किया था और मांग की थी कि सनबर्न उत्सव के आयोजकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए।"
यह भी देखें: Today in Politics: PM मोदी आज करेंगे साल की आखिरी 'मन की बात', अमित शाह रहेंगे वृंदावन में
इसके अलावा कांग्रेस ने भी सनबर्न ईडीएम फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता विजय भिके ने शुक्रवार रात सनबर्न के आयोजकों के खिलाफ मापुसा में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने मापुसा पुलिस स्टेशन में आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने ऐसा दिखाया कि भगवान शिव शराब पीने, निषिद्ध पदार्थों के उपयोग और कार्यक्रम के दौरान होने वाली किसी भी अन्य अवैध गतिविधि को स्वीकार करते हैं।
यह भी देखें: विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया खेल रत्न, अवॉर्ड लौटाने जाते समय पुलिस ने रोका












Click it and Unblock the Notifications