Mumbai News: कौन है मीरा भायंदर की यह खतरनाक लेडी डॉन जिसकी बहू ने लगाए धर्मांतरण और टॉर्चर के आरोप

Mumbai News: महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर इलाके में अक्सर सुर्खियों में रहने वाला ताशे (पटेल) परिवार फिर चर्चा में हैं। इस परिवार की मुखिया लेडी डॉन गुलशन ताशे उर्फ गुलशन पटेल है। एक बार फिर उस पर गंभीर आरोप लगे हैं। 'लेडी डॉन' के नाम से चर्चित गुलशन और उनके परिवार पर बहू ने धर्मांतरण और प्रताड़ना समेत संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने अपने पति आतिफ ताशे, सास गुलशन ताशे और ससुर आरिफ ताशे पर जबरन धर्म परिवर्तन, शारीरिक शोषण, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mumbai News

Mumbai News: धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप

- पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उस पर नमाज अदा करने और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया।

- पीड़िता बहू का आरोप है कि इनकार करने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना की गई।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि विवाह के बाद उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। इस्लाम से जुड़े धार्मिक कार्यों में शामिल होने का दबाव बनाया जाता रहा।

Gulshan Patel समेत परिवार पर पर गंभीर आरोप

लेडी डॉन गुलशन पटेल की बहू का दावा है कि उसकी सास लगातार उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती हैं। महिला ने अपने पति पर बलात्कार और शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा, उसने ससुराल पक्ष पर गर्भपात के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि इस घटना से उसे गहरा शारीरिक और मानसिक आघात पहुंचा।

पहले से विवादों में रहा परिवार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल परीक्षण सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बताया जाता है कि गुलशन ताशे और उनके परिवार पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अपहरण, हत्या के प्रयास, हफ्ता वसूली, जमीन कब्जा और मकोका जैसे गंभीर आरोप शामिल रहे हैं। हालांकि इन मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+