Mumbai News: इन दो सुपरबिजी रोड के फ्लाईओवर कनेक्टर पर आया अपडेट, घंटों का सफर होगा मिनटों में
Mumbai News: मुंबई की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक एलबीएस (LBS) मार्ग और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच ट्रैफिक बड़ी समस्या है। इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव भी दूसरे रास्तों की तुलना में काफी ज्यादा होता है। इस दबाव को कम करने और ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए एलबीएस मार्ग-बीकेसी (LBS Marg-BKC) फ्लाईओवर कनेक्टर बनाया जा रहा है। इस कनेक्टर का काम 85 फीसदी तक पूरा हो गया है।
एमएमआरडीए (MMRDA) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट शहर की ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक कम करेगा। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। इस फ्लाईओवर कनेक्टर के तैयार होने पर लोग महज कुछ मिनट में यह सफर पूरा कर लेंगे।

Mumbai News: शहर के लिए जरूरी है यह फ्लाईओवर
- मुंबई के पूर्वी उपनगरों से बीकेसी तक आने में आम तौर पर हर रोज घंटों का समय ट्रैफिक में लगता है। एलबीएस मार्ग, कुर्ला की भीड़भाड़ वाली गलियों और बीकेसी की ओर जाने वाली सड़कों पर लगातार भारी दबाव रहता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Air Pollution: मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर, GRAP-4 के गाइडलाइन में क्या बंद-क्या खुला
- इस फ्लाईओवर कनेक्टर के बन जाने के बाद वाहनों को सीधा कनेक्शन मिलेगा और यात्रा समय कम होगा। घंटों का यह यात्रा समय कुछ मिनट में पूरी हो जाएगी।
- एमएमआरडीए अधिकारियों के अनुसार, यह कनेक्शन पूर्वी उपनगरों से बीकेसी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सबसे बड़ा ट्रैफिक समाधान साबित होगा।
LBS to BKC का सफर होगा काफी आसान
यह फ्लाईओवर कुर्ला स्थित एलबीएस मार्ग को सीधे बीकेसी फ्लाईओवर से जोड़ेगा। इससे सड़क नेटवर्क में अधिकतर ट्रैफिक का दबाव नीचे के रास्तों से हट जाएगा। अभी तक यात्रियों को एलबीएस मार्ग से बीकेसी पहुंचने के लिए काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती है। बीच में कई छोटे मोड़, सिग्नल पर भीड़भाड़ मिलती है। नए फ्लाईओवर के बाद ट्रैफिक कई गुना तेजी से आगे बढ़ सकेगा। एमएमआरडीए के मुताबिक, अब सिर्फ छोटे काम बचे हैं। जैसे कि डेक स्लैब, रैंप कनेक्टिविटी और सड़कों की लेवलिंग और फिनिशिंग करना बचा है।
Flyover Connector से होंगे कई फायदे
- बीकेसी आने-जाने में समय कम होगा और कुर्ला और चूनाभट्टी क्षेत्र के जाम में राहत मिलेगी।
- पूर्वी उपनगरों से बीकेसी तक यात्रा में लगने वाले समय में लगभग 25-30% की तेजी देखने को मिल सकती है।
- आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन काम की गति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फ्लाईओवर अगले साल के शुरुआती महीनों में हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Water Cut: मुंबईकर हो जाएं अलर्ट, 3-4 दिसंबर को वाटर कट के लिए BMC ने जारी किया नया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications