Mumbai Water Cut: इस एरिया में वाटर कट के लिए BMC ने जारी किया नया अपडेट, देखें सभी वॉर्ड की पूरी लिस्ट
Mumbai Water Cut: मुंबई के 14 वॉर्डों में अगले दो दिनों के लिए पानी आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की गई थी। हालांकि, बीएमसी ने अब शहर के 14 वार्डों में 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से और 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक प्रस्तावित 15% पानी कटौती को रद्द कर दिया है। बीएमसी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रस्तावित मेंटनेंस का काम भविष्य में किया जाएगा। फिलहाल लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।
बीएमसी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर मुंबई में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। बीएमसी का मानना है कि इस दौरान पानी कटौती से शहर में भारी असुविधा हो सकती थी। इसलिए इसे टालना ही बेहतर समझा गया।

Mumbai Water Cut: इन इलाकों को मिलेगी राहत
- बीएमसी की योजना तानसा वॉटर पाइपलाइन को बदलने और भांडुप वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी की आपूर्ति को सुधारने के लिए रखरखाव कार्य करने की थी।
- इस काम को पूरा करने के लिए एक दिन की 15% पानी कटौती का शेड्यूल तैयार किया गया था।
यह भी पढ़ें: BMC elections 2025: बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस और शरद पवार में ठनी, राज ठाकरे को लेकर संग्राम
- यह कटौती A, C, D, G South, G North, H East, H West, K West, P South, P North, R South, R Central, L और S वार्डों में लागू होनी थी।
- इन वार्डों में लाखों लोग रहते हैं और पानी कटौती से दैनिक जीवन पर बड़ा असर पड़ सकता था।
BMC ने मेंटेनेंस की तारीखों में किया बदलाव
बीएमसी की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि महापरिनिर्वाण दिवस पर शहर में बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होती है। दूसरे शहरों से भी लोग मुंबई विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पानी की उपलब्धता करना जरूरी माना गया।प्रशासन ने बताया कि आवश्यक रखरखाव कार्य आगे किसी उपयुक्त तारीख पर किया जाएगा, ताकि नागरिकों और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। पानी आपूर्ति से जुड़ी किसी भी घोषणा के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। बता दें कि हर साल बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस के दिन महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम होते हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai Air Pollution: मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर, GRAP-4 के गाइडलाइन में क्या बंद-क्या खुला












Click it and Unblock the Notifications