Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन 3 के लिए मुंबईकरों की सरकार से ये डिमांड, इस वर्ग के लिए मांगा डिस्काउंट
Mumbai Metro: मुंबई में हाल ही में शुरू हुई मेट्रो लाइन 3 (कफ परेड से आरे जेवीएलआर) ने शहर के यात्रियों के लिए सफर को और आसान बना दिया है। उद्घाटन के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में आम यात्रियों ने आवाजाही के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया। स्कूली बच्चों और कॉलेज स्टूडेंट्स की भी भीड़ सवारी करती नजर आए। आम लोगों के लिए मेट्रो एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प है। अब मुंबईकरों ने स्कूली बच्चों के लिए किराये में छूट की मांग फडणवीस सरकार से की है।
मेट्रो के लाइन-3 के अंतिम फेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को किया था। इस दौरान पीएम ने कहा था कि यह दक्षिणी मुंबई को बेहतर कनेक्टिविटी देगी और ट्रैफिक का दबाव भी इससे कम होगा। कामकाजी लोगों के के साथ ही इस रूट पर स्कूली बच्चों के लिए भी मेट्रो एक आरामदेह विकल्प बन गया है।

Mumbai Metro Line-3 का वीडियो वायरल
हुतात्मा चौक स्टेशन के आसपास कई प्रमुख स्कूल हैं, जैसे कि द कैथेड्रल एंड ज़न कैनन स्कूल, द एलेक्जेंडरा गर्ल्स इंग्लिश इंस्टिट्यूशन, जेबी पेटिट हाई स्कूल फॉर गर्ल्स और सिद्धार्थ कॉलेज समेत कई शैक्षणिक संस्थान हैं। इन स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए भी मेट्रो एक सुविधाजनक विकल्प बन गया है। सोशल मीडिया पर मेट्रो में सफर करते बच्चों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
मेट्रो के सुविधाजनक विकल्प को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने स्कूली बच्चों और छात्रों को किराये में छूट देने की मांग की है। हालांकि, अब तक सरकार ने ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया है और इसकी संभावना भी कम ही नजर आती है। शुरुआती सालों में मेट्रो किराये में छूट की उम्मीद न के बराबर है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के Aqua Line-3 के आखिरी चरण का उद्घाटन, 60 मिनट की दूरी अब 15 मिनट में होगी तय
Mumbai Metro लाइन-3 की ये है खास बातें
⦁ नई मेट्रो लाइन का शेड्यूल सुबह 5:55 बजे से शुरू होकर रात 10:30 बजे तक चलता है। अब अर्ली मॉर्निंग शिफ्ट हो या रात में देर तक रुकने वाली जॉब हो, मेट्रो का सुरक्षित विकल्प लोगों के पास होगा।
⦁ आखिरी ट्रेन लगभग 11:25 बजे टर्मिनल स्टेशन तक पहुंचती है। ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी हर 5 मिनट में रखी गई है। इससे पूरे रूट पर यात्रियों को समय पर और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिल सके।
⦁ मेट्रो लाइन 3 का किराया भी यात्रियों के लिए भारी न पड़े, इसका ध्यान रखा गया है। न्यूनतम किराया ₹10 से शुरू होकर पूरे सफर के लिए अधिकतम ₹70 है। यह सुविधा खासकर उन छात्रों और कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है जो रोज़ाना लंबी दूरी तय करते हैं।
Mumbai Metro से कम होगा शहर का ट्रैफिक दबाव
मुंबई मेट्रो की लाइन-3 ने भीड़-भाड़ वाले दक्षिणी मुंबई के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर की है। यह यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा का विकल्प देने के साथ ही शहर के प्रदूषण और भारी ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने की दिशा में भी एक विश्वसनीय विकल्प बन रही है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि मेट्रो को आम लोगों के लिए रोजमर्रा के सफर का आरामदेह और आनंददायक विकल्प बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: साउथ मुंबई के VIP इलाकों में मेट्रो का इंतजार खत्म, जानें कब से शुरू होगी?












Click it and Unblock the Notifications