Mumbai Metro: साउथ मुंबई के VIP इलाकों में मेट्रो का इंतजार खत्म, जानें कब से शुरू होगी?
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन-3 की सबसे ज्यादा चर्चा होती है और इसके पूरा होने का भी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस फेज की मेट्रो लाइन के अंतिम फेज का काम पूरा हो गया है। बुधवार, 8 अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा। मेट्रो लाइन-3 का यह अंतिम फेज शहर का पहला पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर है। अंतिम फेज के शुरू होने पर इस लाइन में 11 और स्टेशन जुड़ेंगे। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) की ओर से बनाए गए इस मेट्रो का कुल कॉरिडोर 33.5 किलोमीटर लंबा है।
साइंस म्यूजियम स्टेशन से कफ परेड स्टेशन तक के इस अंतिम फेज में 11 भूमिगत स्टेशन होंगे। अब शहर के लोगों के पास मेट्रो के जरिए कफ परेड तक पहुंचने की सुविधा होगी। एक्वा लाइन मेट्रो का पहला फेज आरे और बीकेसी के बीच था, जिसका उद्घाटन अक्टूबर 2024 में हुआ था। बाद में इसे मई 2025 में आचार्य अत्रे चौक तक विस्तारित किया गया।

Mumbai Metro लाइन-3 मेट्रो बनेगी शहर की लाइफलाइन
⦁ मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) की ओर से बनाए गए इस मेट्रो का कुल कॉरिडोर 33.5 किलोमीटर लंबा है और इसमें 26 स्टेशन हैं।
⦁ मेट्रो-3 लाइन का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था। इस रूट पर काम पूरा होने में सामान्य से ज्यादा समय लगा, क्योंकि पर्यावरण और कानूनी बाधाओं की वजह से बीच-बीच में रुकावट आती रही।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो की लाइन 7A की सुरंग का काम पूरा, अब दो घंटे का सफर पूरा होगा सिर्फ 40 मिनट में
⦁ इस मेट्रो लाइन का निर्माण सीएसएमटी स्टेशन जैसे किसी भी विरासत स्थल को नुकसान पहुंचाए बिना संवेदनशील निर्माण तकनीकों का उपयोग करके किया गया था। इस पर 37,276 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
⦁ पुरानी इमारतों के आसपास की संवेदनशीलता और भारी बारिश के दौरान निर्माण स्थलों में पानी जमा हो गया था। ऐसी चुनौतियों से निपटते हुए इस रूट पर मेट्रो बनाने का काम पूरा किया गया है।
Metro Line 3 से ट्रैफिक के दबाव को किया जा सकेगा नियंत्रित
मुंबई मेट्रो लाइन 3 का परिचालन पूरी तरह से शुरू हो जाने पर ट्रैफिक के दबाव को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। लोगों के पास सड़क मार्ग और लोकल के अलावा अब मेट्रो का सुविधाजनक विकल्प भी होगा। इस रूट पर विज्ञान संग्रहालय, महालक्ष्मी, मुंबई सेंट्रल, ग्रांट रोड, गिरगांव, कालबादेवी, सीएसएमटी, हुतात्मा चौक, चर्चगेट, विधान भवन और कफ परेड जैसे स्टेशन हैं।
मुंबई के दक्षिणी हिस्से को कनेक्टिविटी के लिहाज से मेट्रो बेहतर बनाएगी। साउथ मुंबई में ही शहर की ऐतिहासिक महत्व की कई इमारतें हैं। इस मेट्रो के निर्माण में ऐतिहासिक इमारतों को बिना नुकसान पहुंचाए निर्माण काम पूरा किया गया है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro Line 3 का यह स्टेशन बना इंटरचेंज हब, मेट्रो बदलने के अलावा यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं












Click it and Unblock the Notifications