Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के Aqua Line-3 के आखिरी चरण का उद्घाटन, 60 मिनट की दूरी अब 15 मिनट में होगी तय
Mumbai Metro Aqua Line-3: मुंबईवासियों को यातायात जाम से राहत देने वाली एक बड़ी खबर आई है। बहुप्रतीक्षित एक्वा लाइन-3 मेट्रो के अंतिम फेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। अब इस पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो का परिचालन पूरे रूट पर होगा। शहर के सबसे भीड़-भाड़ और वीआईपी इलाकों वाले दक्षिणी मुंबई की कनेक्टिविटी मेट्रो के जरिए काफी बेहतर होगी। लगभग ₹12,200 करोड़ की लागत से बनी यह लाइन शहर के दक्षिणी हिस्से तक मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करती है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्वा लाइन-3 मेट्रो के अंतिम फेज के उद्घाटन को शहर की कनेक्टिविटी और रफ्तार के लिहाज से बेहतरीन सुविधा बताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि इससे शहरवासियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। आम लोगों के लिए यह किफायती सार्वजनिक परिवहन भी बनेगा।

Mumbai Metro Aqua Line-3 के बारे में ये हैं खास बातें
-एक्वा लाइन-3 का नया चरण आचार्य आत्रे चौक (वर्ली) से लेकर कफ परेड तक जाएगा। ये मुंबई के सबसे महंगे और आलीशान इलाकों में शुमार किए जाते हैं।
-यह कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है, जो मुंबई की सबसे व्यस्त सड़कों के नीचे से गुजरता है। यह लाइन शहर के प्रमुख इलाकों नरीमन प्वाइंट, वर्ली, महालक्ष्मी, हाजी अली, गिरगांव, चर्चगेट और कफ परेड जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ती है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: साउथ मुंबई के VIP इलाकों में मेट्रो का इंतजार खत्म, जानें कब से शुरू होगी?
Mumbai Metro के इस रूट से यात्रियों का बचेगा काफी समय
-वर्ली से कफ परेड तक का सफर कार या टैक्सी से 45-60 मिनट में तय होता था। मेट्रो के जरिए यह दूरी सिर्फ 15 मिनट में पूरी होगी।
-इससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
-इस लाइन से दक्षिण मुंबई के इलाकों की बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स(BKC), सीप्ज, और एयरपोर्ट लाइन से बेहतर कनेक्टिविटी होगी।
सड़क यात्रा में 15-20% तक गिरावट की उम्मीद
यह पहली ऐसी मेट्रो लाइन है जो पूरी तरह भूमिगत बनी है, जिससे शहर की सुंदरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यात्रियों के लिए आधुनिक स्टेशन, एस्केलेटर, लिफ्ट, और वाई-फाई की सुविधा भी दी गई है। लाइन-3 के शुरू होने से सड़क यातायात में 15-20% तक कमी आने की उम्मीद है। इससे पेट्रोल-डीजल वाहनों पर निर्भरता घटेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। मुंबई मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई अब 50 किमी से अधिक हो गई है, और आने वाले वर्षों में इसे 150 किमी तक बढ़ाने का लक्ष्य है। एक्वा लाइन-3 को शहर की लाइफलाइन ऑफ साउथ मुंबई कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Mumbai One App: खुशखबरी, मुंबई वालों के लिए देश का पहला कॉमन मोबिलिटी ऐप हुआ शुरू, बुक कर सकेंगे ये सभी टिकट












Click it and Unblock the Notifications