Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का किराये में बंपर 25% डिस्काउंट, जानें कैसे उठा सकते हैं इस छूट का लाभ?
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने मेट्रो में सफर करनेवाले यात्रियों के लिए बड़ी छूट का फैसला लिया है। मेट्रो प्रशासन ने कहा कि सभी यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक और समावेशी ट्रांजिट सिस्टम उपलब्ध कराने की दिशा में अहम पहल है। हाल ही में शुरू हुई लाइन 3 (एक्वा लाइन) ने किराये में 25 फीसदी डिस्काउंट का ऐलान किया है। यह शहर की पहली भूमिगत मेट्रो है और रोजाना इससे हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।
मुंबई मेट्रो की लाइन-3 में अब दिव्यांग यात्रियों को किराए में 25% छूट मिलेगी। एमएमआरसीएल (MMRCL) का कहना है कि यह कदम शहर की मेट्रो को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। किराया छूट लागू करने के लिए टिकटिंग सिस्टम में तकनीकी इंटिग्रेशन अंतिम चरण में है। इसे लागू करने के लिए पहले से तय योजना के मुताबिक काम आगे बढ़ रहा है।

Mumbai Metro का किराये में छूट का ऐलान
- दिव्यांग यात्रियों के लिए 25% किराये छूट का प्रावधान फाइनल टेस्टिंग फेज में है। तकनीकी इंटिग्रेशन का काम तय योजना के अनुसार पूरा किया जा रहा है।
- अंतिम परीक्षण पूरा होते ही यह छूट 23 नवंबर से सक्रिय हो जाएगी। पहले सोशल मीडिया पर इस छूट का ऐलान किया गया था।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को सरकार बनाएगी वर्ल्ड क्लास, सफर करनेवालों को मिलेगी बहुत बड़ी राहत!
- अक्टूबर में मुंबई मेट्रो-3 ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा की थी कि दिव्यांग यात्रियों के लिए मंथली ट्रिप पास पर 25% डिस्काउंट दिया जाएगा।
- यह सुविधा टिकटिंग सिस्टम अपडेट के लगभग 10 दिन बाद लागू होने वाली थी।
Mumbai Metro की लाइन 3 है महत्वपूर्ण
मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइ )पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो लाइन है। यह लाइन दक्षिण मुंबई के कोलाबा से आरे जेवीएलआर तक जाती है और बीच में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) जैसे शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्रो को जोड़ती है। 33.5 किमी लंबे इस कॉरिडोर में कुल 27 स्टेशन हैं, जिनमें से केवल एक (Aarey JVLR) जमीन के ऊपर है।
बता दें कि मुंबई की नई मेट्रो लाइन 3 की सर्विस 9 अक्टूबर से शुरू हुई है। लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से बनी यह लाइन मुंबई के बिजनेस हब, एयरपोर्ट और मनोरंजन स्थलों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाती है। 33.5 किमी लंबी यह भूमिगत मेट्रो दक्षिण मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों के बीच रोज़ाना यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: ठाणे से भिवंडी का सफर होगा 15 मिनट में पूरा, MMRDA ने बनाया कनेक्टिविटी का मेगा प्लान












Click it and Unblock the Notifications