Mumbai News: इस रूट पर 45 मिनट का सफर होगा 7 मिनट में, मुंबईकरों को MMRDA की बड़ी सौगात
Mumbai News: मुबंई और उपगरीय इलाकों में रहने वाले लोगों का रोजाना काफी वक्त ट्रैफिक में बीतता है। अब ठाणे और भिवंडी के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। पीक आवर में इस रूट पर यात्रा करने में अमूमन 45 मिनट से एक घंटे तक लग जाते हैं। अब यह दूरी कुछ ही मिनटों में तय हो सकेगी। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने वसई क्रीक पर छह लेन के फ्लाईओवर निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
इस फ्लाईओवर के बनने से इस रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, इस रूट पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी लगभग खत्म हो जाएगी। एमएमआरडीए से प्रोजेक्ट की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इसे शुरू किया जा सकता है।

Thane to Bhiwandi फ्लाईओवर बनेगी बड़ी राहत
- यह नया पुल ठाणे के कोलशेत इलाके से शुरू होकर भिवंडी के कल्हेर तक पहुंचेगा।
- लगभग 2.2 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर की लागत करीब 430 करोड़ रुपये अनुमानित है। एमएमआरडीए ने इस परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें: Mumbai AQI Today: प्रदूषण से घिरा मुंबई, 'अस्वस्थ’ हुई सपनों की नगरी की हवा, कितना है आज AQI?
- इसे अगले तीन सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फ्लाईओवर तैयार होने के बाद यह यात्रा सिर्फ 15 मिनट में पूरी हो सकेगी।
Mumbai News: शहर की कनेक्टिविटी होगी और बेहतर
मुंबई शहर की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए एक साथ कई परियोजनाओं पर काम हो रहा है। भिवंडी में आने वाले समय में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक अहम स्टेशन बनने वाला है। इसके अलावा भिवंडी का कपड़ा उद्योग, गोदामों की बढ़ती संख्या और औद्योगिक गतिविधियां इसे क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाती है। ठाणे और मुंबई से हजारों लोग रोज काम के लिए भिवंडी आते-जाते हैं। ऐसे में तेज और आसान कनेक्टिविटी बेहद जरूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें: Mumbai news: इस तारीख को मुंबई एयरपोर्ट 6 घंटे के लिए बंद रहेगा, जानें समय
ठाणे से भिवंडी की यात्रा अभी है मुश्किल
- अभी लोगों को बालकुम नाका और पुरानी काशेली ब्रिज वाली भीड़भाड़ वाली सड़क से गुजरना पड़ता है।
- त्योहारों या व्यस्त दिनों में यह यात्रा 2 घंटे तक खिंच जाती है। नया फ्लाईओवर बनने के बाद इस भारी ट्रैफिक से बड़ी हद तक राहत मिलेगी और बिजनेस के लिए भी रास्ता खुलेगा।
- परियोजना की प्रगति पर उपमुख्यमंत्री और ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे खुद नजर रख रहे हैं।
बता दें कि कुछ साल पहले इस परियोजना का प्रारंभिक प्रस्ताव 1.64 किलोमीटर लंबा था और लागत लगभग 274 करोड़ रुपये बताई गई थी। जगह तय नहीं हो पाने की वजह से काम अटक गया था। अब सभी रिपोर्ट तैयार हैं और जमीन भी तय हो चुकी है। इसलिए उम्मीद है कि यह फ्लाईओवर अगले तीन सालों में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai CNG Crisis: क्या मुंबई में सीएनजी संकट खत्म हो गया हैं? आया बड़ा अपडेट
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!











Click it and Unblock the Notifications