Mumbai Metro: मेट्रो के इस रूट पर भी अब किराये में बंपर छूट का ऐलान, जानें किन लोगों को मिलेगा यह लाभ?

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के कई रूट ने पहले ही दिव्यांग यात्रियों को किराये में 25 फीसदी तक डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। मेट्रो लाइन-3 के यात्री लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। अब आखिरकार इसका ऐलान कर दिया है। इस रूट से सफर करने वाले दिव्यांगों के लिए सफर थोड़ा सस्ता हो गया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने दिव्यांग यात्रियों को 25% की टिकट छूट देने का फैसला 23 नवंबर, 2025 से लागू कर दिया गया है।

इस रियायत का लाभ 'MetroConnect 3' ऐप के माध्यम से उठाया जा सकता है। एमएमआरसी के अनुसार यह छूट 23 नवंबर से जारी कर दी गई है। हमारा उद्देश्य मेट्रो-3 को हर वर्ग के यात्रियों के लिए समावेशी और सुलभ बनाना है। देश भर के कई और मेट्रो और भारतीय रेलवे की ओर से भी दिव्यांगों को किराये में छूट का प्रावधान रहा है।

Mumbai Metro line 3 news

Mumbai Metro की लाइन-3 ने किया छूट का ऐलान

- मेट्र लाइन 1 (घाटकोपर-वर्सोवा), लाइन 2A (दहिसर-अंधेरी वेस्ट) और लाइन 7 (दहिसर-गुंडवली) पर पहले से ही दिव्यांग यात्रियों के लिए किराये में छूट की सुविधा है।

- भारतीय रेलवे की ओर से भी 80% तक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को 75% तक की छूट दी जाती है। उनके साथ चलने वाले सहायकों को 50% की रियायत मिलती है।

- मुंबई मेट्रो की लाइन-3 में लंबे समय से दिव्यांग यात्रियों के लिए किराये में छूट की मांग हो रही थी। आखिरकार, प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का दो नया सबवे तैयार होने की कगार पर, इस स्टेशन से मिलेगी BKC तक की कनेक्टिविटी

Mumbai Metro को समावेशी बनाने के लिए हो रही पहल

एमएमआरसी का कहना है कि मुंबई मेट्रो का लक्ष्य यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं देना है। खास तौर पर दिव्यांगों और महिलाओं के लिए हम सहज और आरामदेह सफर बनाना चाहते हैं। हालांकि, टिकटिंग सिस्टम में आ रही गड़बड़ी का कई सामाजिक संगठन विरोध भी कर रहे हैं। इस पर प्रशासन ने कहा कि हम इसे ठीक करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जल्द ही यात्रियों की शिकायत दूर हो जाएगी।

दिव्यांगों के लिए काम करने वाली कई सामाजिक संस्थाओं ने मेट्रो को किराये में 50 फीसदी तक छूट देने की मांग की है। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म, मेट्रो स्टेशन पर दिव्यांगो के लिए फ्री टॉयलेट और मेट्रो की दूसरी सुविधाओं को दिव्यांगों के अनुकूल बनाए जाने की भी मांग हो रही है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई के दोनों एयरपोर्ट के बीच होगी जबरदस्त कनेक्टिविटी, गेम-चेंजर बनेगी यह मेट्रो लाइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+