Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai: महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी सुधाकर पठारे की तेलंगाना में कार दुर्घटना में मौत, सिर पर आई थी गंभीर चोट

Mumbai: महाराष्ट्र पुलिस बल में कार्यरत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (IPS) डीसीपी सुधाकर पठारे की शनिवार, 29 मार्च को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो मुंबई पुलिस में पोर्ट जोन के DCP के रुप में कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में उनके साथ उनके सौतेले भाई भागवत खोडके भी मौत हो गई है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, पोर्ट जोन के डीसीपी डॉ. सुधाकर ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे। शनिवार को छुट्टी होने के कारण वे घूमने निकले थे, तभी एक दूसरी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना आज दोपहर 12 बजे हुई।

mumbai-news

Mumbai: मुंबई पुलिस ने की मौत की पुष्टी

IPS सुधाकर पठारे महाराष्ट्र पुलिस बल में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे और वर्तमान में पोर्ट जोन डीसीपी के पद पर कार्यरत थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. पठारे श्रीशैलम दर्शन के लिए जा रहे थे उसी समय उनकी कार को एक सरकारी बस ने टक्कर मार दी।

नागरकुरनूल एसपी वैभव गायकवाड़ ने जानकारी दी कि आईपीएस सुधाकर पठारे के सिर में चोट लगी, जबकि भागवत खोडके के पैर और शरीर में कई अंदरूनी चोटें आईं थी। दोनों को निजी अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना को लेकर मुंबई की महानगर पुलिस ने कहा कि तेलंगाना में एक दुखद सड़क दुर्घटना में DCP सुधाकर पठारे के असामयिक निधन से दुखी है। बयान में कहा गया, 'डीसीपी पठारे एक समर्पित अधिकारी थे, जिन्होंने प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ बल की सेवा की। मुंबई पोर्ट जोन में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में उनका अमूल्य योगदान है। उनके अचानक चले जाने से हमारे लिए गहरा शून्य पैदा हो गया है। हम इस मुश्किल समय में उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।"

Mumbai: इससे पहले भी हुई थी एक अधिकारी की मौत

इससे पहले भी दिसंबर 2024 में ऐसे ही एक सड़क दुर्घटना में एक नए IPS अधिकारी की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन (26) मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फटने से गाड़ी सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया। हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोटें आई थी और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+