Mumbai Local का होगा काया-कल्प, रेलवे ने 16,200 करोड़ के 12 प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

Mumbai Local Train: मुंबईकर का जीवन लोकल ट्रेन के बिना अधूरा है। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए रेलवे भारी निवेश करने जा रही है। भारतीय रेलवे ने मुंबई उपनगरीय रेलवे नेटवर्क के इन्फ्रास्ट्रक्च को बेहतर बनाने के लिए 16,241 करोड़ रुपये की लागत से 12 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ यात्री सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रोजेक्ट्स मुंबई के बढ़ते उपनगरीय यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई की पहचान लोकल ट्रेन को कनेक्टिविटी के साथ सुविधाओं के लिहाज से अव्वल बनाना हमारी प्राथमिकता है।

Mumbai Local Train

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट कब तक पूरा होगा, रेलमंत्री ने लोकसभा में क्या बताया?

मंजूर किए गए प्रमुख रेलवे प्रोजेक्ट्स उनकी लंबाई और लागत

1 CSMT-कुर्ला 5वीं और छठी लाइन: 17.5 किमी. (891cr.)

2 मुंबई सेंट्रल-बोरीवली छठी लाइन: 30 किमी. (919cr.)

3 गोरेगांव-बोरीवली हार्बर लाइन विस्तार: 7 (826cr.)

4 बोरीवली-विरार 5वीं और छठी लाइन: 26 किमी. (2,184cr.)

5 विरार-दहानू 3री और चौथी लाइन: 64 किमी. (3,587cr.)

6 पनवेल-कारजात उपनगरीय कॉरिडोर: 29.6 किमी. (2,782cr.)

7 ऐरोली-कलवा एलिवेटेड लिंक: 3.3 किमी. (476 cr.)

8 कल्याण-असंगांव चौथी लाइन: 32 किमी. (1,759 cr.)

9 कल्याण-बदलापुर तीसरी और चौथी लाइन: 14 किमी. (1,510cr.)

10 कल्याण-कसारा तीसरी लाइन: 67 किमी. (793cr.)

11 नायगांव-जुईचंद्रा डबल कॉर्ड: 6 किमी. (176cr.)

12 निलजे-कोपर डबल कॉर्ड: 5 किमी. (338cr.)

Mumbai Local में लगेंगे AC कोच

रेलवे 238 नई एसी लोकल ट्रेन रेक्स भी शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेनें ऑटोमैटिक दरवाजों से लैस होंगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा में बड़ा सुधार होगा। साथ ही, एसी कोच होने से आम लोगों को काफी राहत भी मिलेगी। मुंबई लोकल की वैश्विक पहचान है, लेकिन एसी ट्रेन इसे सुविधा के लिहाज से भी विश्व स्तरीय बनाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से मुंबई की लोकल ट्रेन प्रणाली और अधिक सशक्त, सुरक्षित और तेज बन सकेगी। यह उपनगरीय यात्रियों के लिए आने वाले वर्षों में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश, हाई टाइड की आशंका, Orange Alert जारी, जानें क्या करें और क्या ना करें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+