Mumbai local train: मुंबई में बारिश और तेज हवाओं के कारण पश्चिमी और मध्य रेलवे की सेवाएं प्रभावित
Mumbai local train: मंगलवार को मुंबई में हुई तेज बारिश और हवा के कारण पश्चिमी और मध्य रेलवे लाइनों पर मुंबई लाेकट ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। यह व्यवधान दहिसर के पास ओवरहेड तारों पर साड़ी जैसा लंबा कपड़ा तेज हवा में आकर फंसने के कारण हुआ, जिससे स्पार्किंग हुई और बिजली गुल हो गई।
इस घटना के कारण कुछ लोकल ट्रेनों को अस्थायी रूप से नियंत्रित करना पड़ा और देरी हुई, अधिकारियों ने सेवाओं को फिर से शुरू करने से पहले सुरक्षा उपायों की जांच भी की। हालांकि अब तक की सूचना के अनुसार 7 मई को मुंबई लोकल ट्रेन के किसी भी रूट पर ट्रेनों में देरी या डायर्जन और किसी तरह के ब्लॉक की सूचना नहीं है।

बता दें खराब मौसम के कारण ओवरहेड उपकरण में कपड़ा फंसने के कारण स्पार्किंग और बिजली की आपूर्ति बाधित होने की कई घटनाएं हुईं, जिससे एसी लोकल ट्रेन में सवार यात्री में कुछ समय के लिए घबरा गए। ट्रेन में फंसे होने के कारण उनकी बेचैनी बढ़ गई, वहीं ट्रेन में थोड़ी देरी की वजह से भारी बारिश में लोग स्टेशनों पर फंसे हुए अपने घर जाने का इंतजार करते नजर आए।
मौसम विभाग ने जारी की थी जानकारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रात 9:35 बजे एक चेतावनी जारी की, जिसमें मुंबई शहर, उपनगरों, ठाणे, पालघर और नासिक सहित कई जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं और गरज के साथ मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई, और निवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया। था।
ट्रांस-हार्बर लाइन पर भी फंसे यात्री
पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता बताया यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस स्थिति के कारण ट्रेन सेवाओं का अस्थायी रेगुलेशन आवश्यक हो गया। इसी तरह, रात 9:30 बजे के आसपास खराब मौसम की वजह से विभिन्न खंडों में ओवरहेड उपकरण ट्रिपिंग के कारण मध्य रेलवे की सेवाओं में व्यवधान आया। इसके कारण ट्रांस-हार्बर लाइन पर भी यात्री फंस गए।
देरी से चली लोकल ट्रेनें
मुंबई में बारिश और हवा के कारण पश्चिमी और मध्य दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई उपनगरीय खंड पर खराब मौसम के कारण कुछ लोकल ट्रेनें देरी से चली और कुछ को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। यह एहतियाती कदम तब उठाया गया जब दहिसर अप थ्रू लाइन पर ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) पर कपड़े का एक टुकड़ा लटका हुआ पाया गया।
मध्य रेलवे की ट्रेनें भी हुईं प्रभावित
इसके अलावा, मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि तेज़ हवाओं और बारिश के कारण ओवरहेड इक्विपमेंट के ट्रिप होने के बाद मध्य रेलवे की लाइनों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इससे विभिन्न खंड प्रभावित हुए, जिससे 6 मई की देर रात तक यात्रियों को असुविधा हुई।












Click it and Unblock the Notifications