Mumbai Local Train: मुंबईकर 'बुलेट' स्पीड से करेंगे सफर, जल्द शुरू होगी 'Vande Metro' AC लोकल, जानें खूबियां
Mumbai Local Train: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों का अब पूरी तरह से कायापलट होने जा रहा है। मुंबई के उन दैनिक यात्रियों के लिए, जो हर दिन भागदौड़ भरी यात्रा करते हुए पसीना बहाते हैं, रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है।
'मेक इन इंडिया' पहल के तहत, जल्द ही मुंबई की पटरियों पर लेटेस्ट 'वंदे मेट्रो' (Vande Metro) एसी लोकल ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। ये ट्रेनें न केवल आरामदायक होंगी, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी इंटरनेशनल मानकों पर खरी उतरेंगी।

'Vande Metro' AC लोकल की क्या होगी स्पीड?
इन वंदे मेट्रो ट्रेनों की सबसे बड़ी खासियत इनकी तेज रफ्तार होगी। ये लोकल ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम हैं। इतनी तीव्र गति से, उपनगरीय इलाकों से मुंबई शहर की ओर आने वाले यात्रियों का यात्रा समय काफी कम हो जाएगा। इसके अलावा, 18 डिब्बों वाली इन विशाल ट्रेनों से यात्री वहन क्षमता बढ़ेगी, जिससे भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।
'Vande Metro' AC लोकल की क्या होगीं खूबियां
वंदे मेट्रो में यात्रियों की सुविधा और आराम के लिए अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो हवाई जहाज जैसी सुविधाओं का अनुभव कराएंगे। 'एयर-स्प्रिंग सेकेंडरी सस्पेंशन' प्रणाली के कारण यात्रा झटको रहित होगी, भले ही ट्रेन कितनी भी गति में हो। प्रत्येक डिब्बे में यूएसबी चार्जिंग पॉइंट और मनोरंजन के लिए इन्फोटेनमेंट स्क्रीन भी लगाई जाएंगी।
'Vande Metro' AC लोकल में क्यों ज्यादा यात्राी कर सकेंगे सफर
यात्रियों को स्टेशनों की सही जानकारी देने के लिए डिजिटल मैप्स उपलब्ध होंगे, जो ट्रेन का वास्तविक समय स्थान दिखाएंगे। साथ ही, ट्रेन की महत्त्वपूर्ण सिस्टम को डिब्बों की छत और फर्श में एकीकृत किया गया है, जिससे यात्रियों को खड़े होने के लिए अधिक जगह मिलेगी। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, दौड़ती ट्रेन से गिरने की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इनमें स्वचालित दरवाजे (Automatic Doors) होंगे।
'Vande Metro' AC लोकल में दिव्यांग यात्रियों के लिए होगी व्हीलचेयर की सुविधा
दिव्यांग यात्रियों और व्हीलचेयर के लिए अलग से विशेष स्थान की व्यवस्था की गई है। लंबी दूरी की यात्रा को भी सुखद बनाने के लिए इन ट्रेनों में गद्देदार सीटें लगाई जाएंगी। मुंबई रेल विकास निगम (MRVC) ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, "वंदे मेट्रो से मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा विश्वस्तरीय बन जाएगी। मुंबईवासियों का सफर न केवल तेज़, बल्कि वातानुकूलित और सुरक्षित भी होगा।"












Click it and Unblock the Notifications