Mumbai Local Train Update: 29 जून को लोकल ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित, यहां जानें कौन-सी ट्रेन कब रुकेगी?

Mumbai Local Train Schedule: मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पहचान सिर्फ इसकी चकाचौंध और समुद्री किनारों से नहीं है, बल्कि यहां की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा भी इसके जीवन की धड़कन है।

रविवार, 29 जून 2025 को मुंबईवासियों को ट्रेन यात्रा में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आवश्यक रखरखाव और बुनियादी ढांचे के उन्नयन कार्यों के चलते सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइनों पर मेगा ब्लॉक लागू किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, रविवार, 29 जून को सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक विभिन्न रेलवे मार्गों पर ब्लॉक के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।

mumbai-local-train-update

Mumbai Local Train Update: कौन-से रूट रहेंगे सामान्य?

सेंट्रल रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से चलने वाली डाउन फास्ट/सेमी-फास्ट लोकल ट्रेनें सुबह 9.34 बजे से दोपहर 3.03 बजे तक ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

यह निर्णय पटरियों के रखरखाव, ओवरहेड वायर और सिग्नलिंग प्रणाली की मरम्मत के लिए लिया गया है। कल्याण से चलने वाली अप फास्ट और सेमी-फास्ट ट्रेनें सुबह 10.28 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक अप स्लो लाइन से होकर चलेंगी। ये ट्रेनें अपने निर्धारित ठहराव के अलावा दिवा, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर भी रुकेंगी। मुलुंड स्टेशन से पहले ये ट्रेनें पुनः फास्ट लाइन पर लौटेंगी और निर्धारित समय से लगभग 10 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी।

हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं रहेंगी बाधित

  • हार्बर लाइन पर भी रविवार को यात्रियों को बदलावों के लिए तैयार रहना होगा।
  • वाशी और पनवेल के बीच अप और डाउन ट्रेन सेवाएं सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक प्रभावित रहेंगी।
  • पनवेल से सीएसएमटी की ओर रवाना होने वाली अप ट्रेन सेवाएं सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक चलेंगी लेकिन विलंब के साथ।
  • वहीं, पनवेल और बेलापुर से सीएसएमटी के लिए रवाना होने वाली डाउन सेवाएं सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पूरी तरह रद्द रहेंगी।
  • रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लॉक अवधि के दौरान CSMT-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय भी लिया है।

ट्रांस-हार्बर लाइन पर ट्रेनें भी रहेंगी बाधित

  • रविवार को ठाणे और वाशी स्टेशनों के बीच चलने वाली ट्रांस-हार्बर लाइन की ट्रेन सेवाएं भी सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक प्रभावित रहेंगी।
  • ठाणे से पनवेल की ओर जाने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन की ट्रेनें सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक रद्द रहेंगी।
  • वहीं, पनवेल से ठाणे की ओर जाने वाली डाउन ट्रेन सेवाएं सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रद्द रहेंगी।

इस रविवार को उरण लाइन और वेस्टर्न रेलवे लाइन (पश्चिम रेलवे) पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा। इन रूटों पर लोकल ट्रेनें अपनी सामान्य समय सारणी के अनुसार चलेंगी।

Mumbai Local Train क्या करें यात्री?

  • घरों से निकलने से पहले अपने रूट की ट्रेन सेवाओं की स्थिति जरूर जान लें।
  • जरूरी हो तो वैकल्पिक यात्रा विकल्पों (BEST बस, मेट्रो, टैक्सी) की योजना बना लें।
  • रेलवे की वेबसाइट, ऐप या स्टेशन मास्टर से संपर्क कर लाइव अपडेट लें।
  • यदि आप दिवा, मुंब्रा, कलवा, वाशी, पनवेल जैसे स्टेशनों से यात्रा कर रहे हैं, तो विशेष रूप से सावधान रहें।

मुंबई में लोकल ट्रेनें केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि लाखों लोगों की जीवनरेखा हैं। रखरखाव और मरम्मत कार्य भविष्य में रेलवे सेवाओं को बेहतर और समयबद्ध बनाने के लिए आवश्यक हैं। रेलवे प्रशासन ने यह कदम मानसून से पहले तैयारियों को मजबूत करने के मकसद से उठाया है। यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है ताकि यह आवश्यक कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके। तो इस रविवार, 29 जून को यात्रा पर निकलने से पहले एक बार ट्रेन टाइमिंग जरूर जांच लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+