Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai local train: मुंबई की लोकल ट्रेनें जल्‍द पूरी तरह होंगी वातानुकूलित, क्‍या बढ़ जाएगा किराया?

Mumbai Local train: मुंबई की लोकल ट्रेन पर चलने वालों य‍ात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। महाराष्‍ट्र सरकार मुंबई की लोकल ट्रेनों को वातानुकूलित (AC) में बदलने की योजना बना रही है। जिसका उद्देश्‍य यात्रियों को राहत प्रदान करना और भीड़भाड़ वाले आवागमन की असुविधा को कम करना है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मुंबई की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली लोकल ट्रेनों को एसी किए जाने के बाद क्‍या किराया बढ़ेगा?

दरअसल, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में ये खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि मुंबई की सभी लोकल ट्रेनों को वातानुकूलित करने का प्रस्‍ताव रेल मंत्री अश्विनी को भेजा जा चुका है।

Mumbai Local train

महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इंडियन एक्‍सप्रेस के एक खास कार्यक्रम के दौरान महाराष्‍ट्र सरकार की विभिन्‍न योजनाओं के बारे में बात करते हुए ये जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा "मुंबई लोकल ट्रेनों पर 90 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए ट्रेनों को एसी करने की कवायद की जा रही है।"

क्‍या बढ़ जाएगा लोकल ट्रेनों का किराया?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वर्तमान समय में मुंबई लोकल एसी ट्रेनों के अधिक किराए को लेकर यात्रियों की आपत्तियां सामने आई हैं। ये ही वजह है कि हमारी सरकार ने रेल मंत्री से सभी लोकल ट्रेनों को एसी में तब्दील कर कर इस विसं‍गति को दूर करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया सभी एसी लोकल ट्रेनों का किराया एक होगा। आश्वसन दिया कि किराया अत्‍यधिक बढ़ाया नहीं जाएगा क्‍योंकि लोकल ट्रेनों में हर वर्ग के कामगार लोग सफर करते हैं। सीएम ने कहा, "लोकल ट्रेनों को एसी किए जाने से ट्रेनों के दरवाजे बंद होंगे तो दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।"

मुंबई लोकल एसी ट्रेनों की जल्‍द बढ़ाई जाएगी संख्‍या

सीएम फडणवीस ने बताया की वर्तमान समय में मुंबई लोकल ट्रेनों में 90 लाख और मुंबई मेट्रो में 70 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए हाल ही में बड़ी संख्‍या में नई एसी ट्रेनें शुरू की गई। रेलवे कुल 288 एसी ट्रेनों को जल्‍द ही संचालित करेगा। सीएम फडणवीस ने ये भी खुलासा किया कि मुंबई में वन टिकट सिस्‍टम योजना लागू की जाएगी। इसके बाद एक लोकल ट्रेन, लोकल बस सभी का एक ही टिकट होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+