Mumbai Local Train: भीड़ की वजह से नहीं होगी दुर्घटना, ट्रेन के साथ स्टेशन को भी सुरक्षित बनाने का मेगा प्लान
Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। मेट्रो और सड़क परिवहन का विकल्प होने के बाद भी निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए आज भी लोकल ट्रेन ही परिवहन का विश्वसनीय विकल्प बना हुआ है। हर दिन अलग-अलग स्टेशनों से लाखों की संख्या में लोग ट्रेन पकड़ते हैं। पीक आवर्स में तो स्टेशनों पर भारी भीड़ रहती है। भीड़ की वजह से कई बार मुंबई में लोकल स्टेशनों पर हादसे भी हो चुके हैं। अब लोकल ट्रेन पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए स्टेशन को सुरक्षित बनाने के लिए भारी निवेश किया जा रहा है।
मुंबई लोकल में हर दिन लाखों यात्री लोकल ट्रेन में सफर करते हैं। प्लेटफार्म पर होने वाली भीड़ लंबे समय से सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुंबई के 17 प्रमुख स्टेशनों पर एलीवेटेड डेक बनाए जाएंगे।

Mumbai Local के भीड़ को एलिवेटेड डेक करेंगे नियंत्रित
⦁ सूत्रों के मुताबिक, मुंबई के 17 प्रमुख स्टेशनों पर एलिवेटेड डेक बनाए जाएंगे। भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए इन डेक्स पर टिकट काउंटर, रिटेल शॉप्स, बैठने की जगह और फूड स्टॉल जैसी सुविधाएं होंगी। इससे प्लेटफार्म पर बोझ काफी कम होगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: नरीमन पॉइंट से वर्ली पहुंचेंगे 70 रुपये, टैक्सी से 10 गुना कम किराया, जानें कितना समय बचेगा?
⦁ एलिवेटेड डेक बन जाने पर प्लेटफॉर्म पर यात्री सिर्फ ट्रेन पकड़ने के लिए आएंगे और बाकी की सुविधाएं ऊपर अलग लेवल पर मिलेंगी। रेलवे का अनुमान है कि इस पहल से पीक ऑवर में हादसों और धक्का-मुक्की की घटनाएं को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
Mumbai Local के प्लेटफॉर्म होंगे अब सुरक्षित
इस योजना के तहत, सबसे पहले चर्चगेट, दादर, ठाणे और अंधेरी जैसे हाई-फुटफॉल वाले स्टेशनों पर एलीवेटेड डेक बनाए जाएंगे। रेलवे की योजना है कि इसे आगे दूसरे स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा। इस कदम से न सिर्फ प्लेटफॉर्म सुरक्षित होंगे, बल्कि यात्रियों के लिए सफर करना भी सुविधाजनक होगा। मुंबई लोकल ट्रेनों में रोजाना लगभग 75 लाख लोग सफर करते हैं। अगर स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए नई तकनीक और ढांचे का इस्तेमाल होगा, तो सार्वजनिक परिवहन और मजबूत होगा।
4 स्टेशनों पर खर्च किए जा रहे हैं 215 करोड़
नालासोपारा स्टेशन: प्लेटफार्म पर एक 95 मीटर × 11.5 मीटर का एलिवेटेड डेक बनाने में लगभग ₹75 करोड़ की लागत ।
खार रोड स्टेशन: लगभग ₹85 करोड़ खर्च कर स्टेशन को नया रूप दिया जा रहा है। इसमें बड़ा एलीवेटेड डेक, स्काईवॉक, एस्केलेटर आदि शामिल हैं।
मस्जिदुंदर स्टेशन: सभी प्लेटफार्म को कवर करने वाले डेक, लिफ्ट-एस्केलेटर के साथ, ₹9.14 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ।
चिंचपौकली स्टेशन: अमृत भारत योजना के तहत लगभग ₹40 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: हर स्टेशन पर तीन मिनट में लोकल ट्रेन! हाई-फ़्रीक्वेंसी के लिए रेलवे का क्या है ये प्लान












Click it and Unblock the Notifications