Mumbai Metro: इस रूट पर यात्रियों की होगी बल्ले बल्ले, 1.5 घंटे का समय और 700 रुपये रोजाना की होगी बचत

Mumbai Metro: मुंबईवासियों के लिए मेट्रो एक बहुत बड़ी राहत साबित हो रही है। सड़क पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम और लोकल के भीड़-भाड़ की तुलना में मेट्रो सुविधाजनक और किफायती विकल्प बन रहा है। मुंबईवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन को दुरुस्त करने के लिए लोकल के साथ मेट्रो के संचालन पर जोर दिया जा रहा है। शहर के कई प्रमुख रूट पर मेट्रो शुरू हो गई है। अब नए आरे-कफ परेड मेट्रो लाइन 3 (Mumbai Metro Aarey-Cuffe Parade Line) का अंतिम खंड इसी महीने खुलने वाला है।

इस रूट पर आचार्य अत्रे चौक (वर्ली) से कफ परेड तक है। इसके साथ ही इस पूरी तरह से भूमिगत कॉरिडोर पर सवारियों की संख्या, जो वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 60,000 यात्रियों की है, बढ़कर लगभग 2 लाख हो जाने की उम्मीद है। कफ परेड का अंतिम चरण अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है।

Mumbai Metro

Mumbai Metro से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

⦁ मुंबई मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बीकेसी-आरे) पूरी तरह से से चालू होने की स्थिति में है। बीकेसी और वर्ली नाका के बीच भूमिगत कॉरिडोर का दूसरा चरण पहले से शुरू है। कफ परेड का अंतिम चरण आने वाले महीनों में शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai weather: मुंबई समेत इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट

⦁ बीकेसी-वर्ली नाका मेट्रो लाइन (मुंबई मेट्रो लाइन 3) के अनुसार, सेवाएं सुबह 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेंगी। आने वाले महीनों में मुंबई मेट्रो रोजाना 10 लाख सवारियों का आंकड़ा पार कर सकती है।

⦁ कफ परेड-बीकेसी-आरे कॉरिडोर मुंबई के मध्य भाग में नरीमन पॉइंट, फोर्ट, चर्चगेट, सीएसटी, कालबादेवी, चरनी रोड, ग्रांट रोड और वर्ली को कनेक्ट करेगा। ये क्षेत्र शहर के सबसे बड़े रोज़गार केंद्रों में से हैं, जहां हज़ारों लोग वेस्ट बसों और टैक्सियों पर निर्भर हैं।

Mumbai Metro सुविधाजनक होने के साथ ही किफायती विकल्प

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) की प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे ने बताया, 'इस कॉरिडोर को डिजाइन करते हुए हमने इसका ध्यान रखा है कि उपनगरीय ट्रेनों या अन्य मेट्रो लाइन जहां तक नहीं पहुंच रहे हैं, उन्हें इसमें शामिल किया जाएगा। एक बार जब यह लाइन पूरी तरह से चालू हो जाएगी और अन्य कॉरिडोर से जुड़ जाएगी, तो यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि होगी। यह लाइन आम लोगों के लिए सुविधाजनक होने के साथ ही किफायती भी साबित होगी।'

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के 23.5 किलोमीटर लंबे रूट पर आ गई गुड न्यूज! 2 घंटे का सफर होगा 45 मिनट में

कफ परेड से आरे और टैक्सी किराये में अंतर

कफ परेड से आरे (33.6 किमी): ₹70 (टैक्सी से ₹500 के बजाय)
सीएसएमटी से एयरपोर्ट टर्मिनल 1/2: ₹70 (टैक्सी से ₹400 के बजाय)
मुंबई सेंट्रल से बीकेसी: ₹60 (टैक्सी से ₹400 के बजाय)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+