Mumbai local train: खुशखबरी, चलाई जाएंगी चार स्पेशल मुंबई लोकल ट्रेनें, देखें रूट और टाइम शेड्यूल
Mumbai local train: मुंबई में नए साल के जश्न के लिए, सेंट्रल रेलवे 31 दिसंबर 2025 की आधी रात और 1 जनवरी 2026 को यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाने केलिए चार विशेष लोकल ट्रेनें चलाएगा। ये सेवाएं मुख्य और हार्बर दोनों लाइनों पर उपलब्ध होंगी, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने वाले यात्रियों को सुरक्षित आवागमन में मदद मिलेगी।
सेंट्रल रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, मेन लाइन पर एक विशेष लोकल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से रात 1:30 बजे कल्याण के लिए रवाना होगी, जो सुबह 3:00 बजे पहुंचेगी। दूसरी सेवा कल्याण से 1:30 बजे खुलकर सुबह 3:00 बजे CSMT लौटेगी, जिससे रात में सफर करने वालों को सहूलियत मिलेगी।

हार्बर लाइन पर, एक विशेष ट्रेन CSMT से सुबह 1:30 बजे पनवेल के लिए रवाना होगी, जो 2:50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, पनवेल से 1:30 बजे चलकर दूसरी विशेष ट्रेन 2:50 बजे CSMT पहुंचेगी। ये सभी अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की जा रही हैं।
सभी स्टेशनों पर रुकेंगी ये स्पेशल टेंनें
रेलवे ने बताया कि ये चारों स्पेशल ट्रेनें अपने संबंधित मार्गों के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। यात्रियों को देर रात की यात्रा के लिए इन अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठाने और नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।
एक अन्य खबर में, सेंट्रल रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल से नवंबर) में टिकट रहित यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 27.51 लाख मामलों में जुर्माने के तौर पर ₹164.91 करोड़ की वसूली की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान त्योहारी मौसम में अनाधिकृत यात्रा के खिलाफ सख्त जांच का हिस्सा था। उनका उद्देश्य वास्तविक यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है, जिसके लिए टिकट-जांच अभियान को और तेज किया गया है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, यह कार्रवाई वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि के 25.08 लाख मामलों की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान वित्त वर्ष में पकड़े गए मामलों की संख्या 27.51 लाख रही।












Click it and Unblock the Notifications