Mumbai Local Train: सावधान, मुंबई लोकल ट्रेन की इस लाइन पर 16 मार्च को रहेगा मेगा ब्लाॅक, देखें शेड्यूल

Mumbai Local Train Updates: मुंबई के सेंट्रल रेलवे ने 16 मार्च को रखरखाव अभियान के चलते मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क के कुछ सेक्‍शन में बड़ा मेगा ब्लॉक रहेगा। नियोजित ब्लॉक के चलते लोकल ट्रेन सेवाओं के शेड्यूल में परिर्वतन किया गया जिससे यात्रियों की लोकल ट्रेन की यात्रा प्रभावित रहेगी।

Mumbai Local Train

ठाणे-कल्याण फास्ट लाइन

मेगा ब्लॉक के दौरान, ठाणे-कल्याण फास्ट लाइन (अप और डाउन दोनों दिशाएं) बाधित रहेंगी। सुबह 10:40 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक, डाउन फास्ट/सेमी-फास्ट और अप फास्ट/सेमी-फास्ट दोनों लोकल ट्रेनों का रूट बदला जाएगा।

खासतौर पर सुबह 9:34 बजे से दोपहर 3:03 बजे तक CSMT मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट/सेमी-फास्ट ट्रेनों को ठाणे और कल्याण के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये कलवा, मुंब्रा और दिवा जैसे स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टॉप भी लेंगी, उसके बाद अपने मूल रूट पर चलेंगी। जिसके चलते इन ट्रेनों के अपने डेस्टिनेशन स्‍टेशनों पर लगभग 10 मिनट देरी से पहुचने की उम्‍मीद है।

इसके अलावा, सुबह 10:28 बजे से दोपहर 3:40 बजे के बीच कल्याण से रवाना होने वाली अप फास्ट/सेमी-फास्ट लोकल को कल्याण और ठाणे के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें दिवा, मुंब्रा और कलवा में रुकेंगी और फिर मुलुंड में अप फास्ट लाइन पर वापस आ जाएंगी, जो पहले से तय समय से 10 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

इस रूट की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी

मेगा ब्लॉक से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी, सीएसएमटी/दादर से डाउन मेल/एक्सप्रेस सेवाओं को ठाणे और कल्याण के बीच 5वीं लाइन पर भेजा जाएगा। इसके विपरीत, सीएसएमटी/दादर की ओर जाने वाली अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को कल्याण और ठाणे/विक्रोली के बीच 6वीं लाइन से भेजा जाएगा।

हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइनों पर भी सेवाएं निलंबित रहेंगी

इसके अलावा, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइनों पर भी सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएसएमटी मुंबई से पनवेल/बेलापुर के लिए डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं, जो सुबह 9:45 बजे से दोपहर 3:12 बजे के बीच निर्धारित हैं, संचालित नहीं होंगी।

पनवेल से सीएसएमटी मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेगी

इसी तरह, पनवेल से सीएसएमटी मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं, जो सुबह 10:33 बजे से दोपहर 3:49 बजे के बीच नियोजित हैं, निलंबित रहेंगी।

ठाणे के लिए अप ट्रांस-हार्बर सेवाएं

इसके अलावा, ठाणे के लिए अप ट्रांस-हार्बर सेवाएं सुबह 11:02 बजे से दोपहर 3:53 बजे तक और पनवेल के लिए डाउन ट्रांस-हार्बर सेवाएं सुबह 10:01 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक नहीं होंगी।

सेंट्रल रेलवे न यात्रियों को दी ये सलाह

इन मार्गों पर यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कार्यक्रम को तदनुसार समायोजित करें और नवीनतम अपडेट के बारे में जानकारी रखें। मध्य रेल इस अवधि के दौरान सभी यात्रियों से सहयोग का आग्रह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+