Mumbai local train: खुशखबरी, ऑटोमैटिक गेट वाली लोकल ट्रेनों का ट्रायल सफल, कब हो रही शुरू? VIDEO
Mumbai local train: मुंबई की लोकल ट्रेनों में जल्द ही ऑटोमैटिक गेट लगने वाले हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले सप्ताह ही घोषणा की थी कि इस साल दिसंबर से मुंबई को बंद दरवाजों वाली लोकल ट्रेनें मिलनी शुरू हो जाएंगी। कुुर्ला कारशेड में इन ऑटोमैटिक गेट वाली ट्रेनों का ट्रायल शुरू हो गया है। जिसका वीडियो भी रेलवे ने शेयर किया है।
अधिकारियों के अनुसार, स्वचालित दरवाजों का परीक्षण निवर्तमान महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा की उपस्थिति में किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दिसंबर 2025 से मुंबई में बंद दरवाजों वाली लोकल ट्रेनें चलेंगी।

वैष्णव ने यात्रियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा, "मुंबई के यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बहुत महत्वपूर्ण है कि मुंबई में चलने वाली किसी भी लोकल ट्रेन के दरवाजे बंद रहें।" उन्होंने बताया कि अब यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में मुंबई के लिए बनने वाली सभी ट्रेनों में बंद दरवाजे होंगे।
एसी और नॉन-एसी ट्रेनों में होगा ऑटोमैटिक डोर
मंत्री ने तीन प्रयोगों का जिक्र किया जिसमें "सभी मौजूदा लोकल ट्रेनों में ट्रेन को रेट्रोफिट करना। सभी गैर-एसी ट्रेनों में बंद दरवाजे होंगे और स्वाभाविक रूप से, बनने वाली एसी ट्रेनें भी बंद दरवाजों के साथ आएंगी। सभी लोकल ट्रेनों, चाहे वे एसी हों या गैर-एसी, में बंद दरवाजे लगाने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है।"
वैष्णव ने आगे कहा, "सोमवार तक तीन ट्रायल किए जा चुके हैं, और जैसा कि मैंने पहले वादा किया था, मौजूदा ट्रेनों में दिसंबर 2025 तक बंद दरवाजे सुनिश्चित करने के लिए काम चल रहा है। हमने पहले ही 238 एसी लोकल ट्रेनों के लिए निविदा जारी कर दी है, और प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।"












Click it and Unblock the Notifications