Mumbai Local: मुंबईकरों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, गणेश उत्सव के लिए 46 और स्पेशल ट्रेनों की मंजूरी
Mumbai Local News: मुंबई ही नहीं पूरे महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की महत्ता देखते हुए गणेश चतुर्थी के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत मुंबई और कोंकण के बीच यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे और कोंकण रेलवे ने संयुक्त रूप से 46 नई विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-सावंतवाड़ी रोड और दिवा-खेड़-दिवा मेमू मार्गों पर चलेंगी।
गणपति उत्सव के दौरान भीड़ सामान्य से ज्यादा रहती है। इसे देखते हुए रेलवे ने पहले ही 250 विशेष ट्रेनों की घोषणा की थी। अब इसे बढ़ाकर कुल 296 गणपति स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। गणेश उत्सव की वजह से यात्रा करने वाले लोगों को इन ट्रेन से काफी राहत मिलेगी। जानें कब और किस रूट पर ये ट्रेन चलाई जाएंगी।

Mumbai Local: कब से शुरू होगी इन ट्रेन में बुकिंग?
गणेश उत्सव के लिए चलाई जाने वाली इन विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षण 3 अगस्त 2025 से शुरू होगा। जिन गाड़ियों में आरक्षण की आवश्यकता नहीं है, उनके टिकट UTS मोबाइल ऐप या काउंटर से लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन कोच के अंदर छतरी लगाकर खड़ा नजर आया शख्स, फोटो हुई वायरल
जानें कब और कहां से चलाई जाएंगी ट्रेन
(01131/2) एलटीटी से सावंतवाड़ी रोड-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक (8 फेरे)
01131 विशेष ट्रेन एलटीटी से गुरुवार और रविवार को सुबह 8.45 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 10.20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। वापसी यात्रा (01132) सावंतवाड़ी से रात 11.20 बजे शुरू होगी और अगले दिन दोपहर 12.30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
अवधि: 28 अगस्त, 31 अगस्त, 4 सितंबर और 7 सितंबर
स्टॉप: ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगाव, खेड, चिपळूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापूर रोड, वैभववाडी रोड, नांदगाव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाळ और जराप।
दिवा-खेड़-दिवा मेमू अनारक्षित (36 फेरे)
यह दिवा से दोपहर 1.40 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 8 बजे खेड़ पहुंचेगी। वापसी यात्रा खेड़ से सुबह 8 बजे शुरू होगी और उसी दिन दोपहर 1 बजे दिवा स्टेशन पर समाप्त होगी।
अवधि: 22 अगस्त से 9 सितंबर तक प्रतिदिन
यह भी पढ़ें: Mumbai-Pune Expressway पर बेकाबू ट्रेलर ने 20 गाड़ियां रौंदी, भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, अलर्ट पर मुंबई
गणपति स्पेशन ट्रेन से मिलेगी आम लोगों को राहत
महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की काफी धूम रहती है। इसे मराठी लोगों के बीच का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और कई सप्ताह पहले से ही आयोजन की तैयारियां होने लगती हैं। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेज में भी गणपति उत्सव की छुट्टियां होती हैं। इस वजह से पढ़ाई या रोजगार के कारण घर से बाहर रहने वाले लोग भारी संख्या में अपने घर वापस लौटते हैं। हर साल इसे ध्यान में रखकर कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं। गणपति उत्सव के दौरान मुंबई लोकल के टाइम-टेबल और फेरों की संख्या में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications