Mumbai: कल्याण की एक रिहायशी बिल्डिंग में घुसा तेंदुआ, 3 लोग हमले में जख्मी
Mumbai, मुंबई के पास कल्याण में एक रिहायशी इलाके में गुरुवार को तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए। रिहायशी इलाके में तेंदुए के घूमने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। तेंदुए ने एक के बाद एक तीन लोगों पर हमला किया। जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। वन अधिकारी मौके पहुंच गए हैं और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

कल्याण के चिंजपाड़ा की श्रीराम बिल्डिंग में ये तेंदुआ घुसा हुआ है। तेंदुआ एक रिहायशी बिल्डिंग के अंदर घुसा हुआ है। जिसमें कई परिवार रहते हैं। डर के मारे परिवार अपने घरों में बंद हैं। वन विभा की एक टीम मौके पर पहुंची हुई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए कई पिंजरे औऱ जाल लगाए गए है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
तेंदुए के चलते आसपास के लोगों में दहशत देखी जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए एक स्थानीय ने बताया कि, मैंने एक घर की पहली मंजिल पर तेंदुए को देखा। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। एक व्यक्ति चेतावनी के बावजूद इमारत के अंदर गया और तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हममें से कुछ लोगों ने उसे डंडों से डराकर भगा दिया।
घटना का एक और वीडियो सामने आया जिसमें तेंदुए हमले में बुरी तरह जख्मी शख्स को पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सीढ़ी की मदद से बिल्डिंग से निकाला है। शख्स के सिर और शरीर के बुरी तरह से खून निकलता दिख रहा है।
इससे पहले कल महाराष्ट्र में नासिक में घनी आबादी वाले इलाके में एक तेंदुआ देखा गया था। अधिकारियों ने कहा कि इसे वन विभाग की एक टीम बेहोश कर पिजरे में डालकर ले गई। टीम ने दो तेंदुए को पकड़ा था। दोनों तेंदुए को लोहे के पिंजरे में कैद करके उनकी मॉनिटरिंग की। जिसके बाद में दोनों को जंगल में छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications