मुंबई: एकतरफा प्यार में पागल सहायक पुलिस निरीक्षक ने महिला इंस्पेक्टर से की मारपीट, गिरफ्तार

मुंबई, 14 सितंबर: महाराष्ट्र पुलिस के एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) की करतूत से पूरा डिपार्टमेंट शर्मसार हो गया है। वो काफी वक्त से एक महिला पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को परेशान कर रहा था। कई बार उसके खिलाफ शिकायत भी हुई, लेकिन मामला रफा-दफा हो गया। इस बीच मंगलवार रात आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं और महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगा, जिस पर कुरार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (डी), 509, 452, 323, 351, 504, 506 (2) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Inspector

आरोपी की पहचान एपीआई दीपक बाबूराव देशमुख (49) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का पीड़ित इंस्पेक्टर के साथ एकतरफा प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वजह से वो पिछले दो सालों से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पीड़ित ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी, इसके चलते आरोपी का दूसरे विभाग में ट्रांसफर भी कर दिया गया। फिर API अपने पीड़ित को फोन करके और मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। कई बार तो वो कुरार स्थित उनके घर भी पहुंच जाता था।

कुरार पुलिस के मुताबिक पीड़ित अधिकारी ने कुछ महीने पहले उनके पास लिखित शिकायत की थी। इस पर आरोपी API को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया, लेकिन वो हाजिर नहीं हुआ। मंगलवार की रात वो शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और वहां पर गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने कंट्रोल रूम को फोन कर मदद मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+