परमबीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ठाणे के बाद मुंबई की कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई की कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
मुंबई, 30 अक्टूबर: कई महीने से गायब चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ एक और गैर जमानती वारंट किया गया है। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने शनिवार को जबरन वसूली के एक मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। दो दिन पहले गुरुवार को ठाणे की एक अदालत ने जबरन वसूली मामले में परम बीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

एस्प्लेनेड कोर्ट ने परमबीर सिंह के अलावा विनय सिंह और रियाज भाटी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने परम बीर सिंह के खिलाप अर्जी दाखिल की थी, जिस पर उनको वारंट जारी किया गया है। 23 जुलाई को परमबीर सिंह, सचिन वजे और अन्य के खिलाफ गोरेगांव थाने में एक्सटोर्शन का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। एक्सटोर्शन का ये दूसरा मामला है जिसमें परमबीर सिंह नामजद हैं।
परमबीर सिंह का किसी को कोई पता नहीं
काफी समय से क्राइम ब्रांच परमबीर सिंह से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है लेकिन उनका कोई पता नहीं है। परमबीर सिंह पर महाराष्ट्र में पांच एफआईआर दर्ज हैं, जिसके चलते उनकी तलाश हो रही है। महाराष्ट्र के गृह विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, परमबीर सिंह को कई पत्र और नोटिस भेजे गए लेकिन जवाब नहीं मिला। उनके ठिकाने के बारे में भी पूछताछ भी की गई, उससे भी उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Recommended Video
बता दें कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसे कुछ दिन बाद उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी ली थी लेकिन उसके बाद, इस साल मई से ही वो लापता हैं। ठाणे पुलिस ने जुलाई में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications