मुंबई ड्रग्स रेड: आर्यन खान समेत 8 लोगों से पूछताछ जारी, सामने आए उनके भी नाम
मुंबई, 3 अक्टूबर। मुंबई में एक क्रूज शिप पर चल रही कथित रेव पार्टी में एनसीबी की छापेमारी के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। शनिवार देर रात छापेमारी के बाद बॉलीवुड स्टार किड को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी, अब साफ हो गया है कि वह आर्यन खान थे। मुंबई के एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने जानकारी दी कि कथित रेव पार्टी में आर्यन समेत आठ लोगों से पूछताछ जारी है। उनके नाम भी सामने आ गए हैं।
Recommended Video

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने बताया कि छापेमारी के सिलसिले में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा से पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ एनसीबी चीफ एसएन प्रधान ने बताया कि यह दो सप्ताह तक चली कड़ी मेहनत से की गई जांच का परिणाम है। हमने अपने खास खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की, इस मामले में कुछ बॉलीवुड लिंक्स की संलिप्तता सामने आई है।
यह भी पढ़ें: ड्रग्स रेड: जानिए कौन हैं NCB अधिकारी समीर वानखेड़े, जिनकी हिरासत में हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन
NCB प्रमुख एस.एन. प्रधान ने आगे कहा, 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जो इनपुट इनलोगों से मिल रहे हैं उसको ही इनपुट मानकर हो सकता है आगे कई दिनों तक कार्रवाई की जाए। इस नेटवर्क में जो भी पाए जाएंगे चाहे वे किसी भी ओहदे के लोग हों कार्रवाई होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। वो खुद अपनी टीम के साथ उस शिप पर सवार हो गए, जो मुंबई से गोवा के लिए जा रहा था।
जब शिप गोवा की तरफ बढ़ा, तो उसमें पार्टी शुरू हुई। जिसमें ड्रग्स का भी सेवन हो रहा था। इसके बाद एनसीबी की टीम एक्शन में आई और कई लोगों को रंगेहाथ पकड़ा। इस शिप की शुरुआत हाल ही में हुई थी। जिसकी ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़ी हस्तियों ने परफॉर्म किया था। कई दिनों से इस पर ड्रग्स के सेवन की खबर मिल रही थी। ऐसे में एनसीबी ने एक्शन का फैसला लिया। शिप जब समुद्र में मौजूद था, तो कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications