ड्रग्स रेड: जानिए कौन हैं NCB अधिकारी समीर वानखेड़े, जिनकी हिरासत में हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन
मुंबई, 3 अक्टूबर। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ जारी है। शनिवार देर रात मुंबई के एक क्रूज शिप में चल रही रेव पार्टी (ड्रग्स पार्टी) के दौरान छापेमारी में एनसीबी ने आर्यन खान समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया था। इस छापेमारी के बाद से एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का नाम काफी चर्चा में हैं। वह इस ऑपरेशन के हीरो बताए जा रहे हैं, समीर वानखेड़े अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे हैं।
Recommended Video

कौन हैं समीर वानखेड़े ?
शनिवार रात हिरासत में लिए गए लोगों में एक बड़े बॉलीवुड स्टार किड के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब साफ हो गया है कि वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन थे। आपको बता दें कि आर्यन को गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन्हें हिरासत में लेकर एनसीबी पूछताछ कर रही है। इस बीच मुंबई में चल रही पार्टी में भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के बारे में जानने के लिए लोग गूगल सर्च कर रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती से भी की थी पूछताछ
गौरतलब है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल को लेकर एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही हैं। यह मामला भी उसी से जुड़ा हुआ है। समीर वानखेड़े ड्रग्स मामले की जांच कर रहे हैं और उन्होंने कई बार रिया चक्रवर्ती और सुशांत के अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की है। ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड में एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के नाम की तूती बोलती है।

थर-थर कांपते हैं ड्रग्स माफिया
समीर वानखेड़े 2008 बैच के IRS-C&CE अधिकारी है, एनसीबी से पहले वह मुंबई में ही रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के जॉइंट डायरेक्टर पद पर तैनात थे। समीर वानखेड़े से ड्रग्स माफिया थर-थर कांपते हैं, वह पहले भी कई ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ कर चुके हैं। समीर वानखेड़े एनआईए में एडिशनल एसपी और एआईयू में डिप्टी कमिश्नर के पद पर भी रह चुके हैं। कस्टम ऑफिसर के तौर पर मुंबई एयरपोर्ट पर पहली पोस्टिंग के बाद वह आंध्र प्रदेश और दिल्ली में भी काम कर चुके हैं।

17,000 करोड़ रुपए के ड्रग्स कर चुके हैं जब्त
जानकारी के मुताबिक बीते दो वर्षों में समीर वानखेड़े के नेतृत्व में उनकी टीम 17,000 करोड़ रुपए के ड्रग्स को जब्त कर चुकी है। कस्टम ऑफिसर के तौर पर भी समीर के नाम कई कारनामे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सीमा शुल्क विभाग में काम करते हुए सीमर वानखेड़े ने मशहूर हस्तियों को तब तक क्लियरेंस नहीं दिया जब तक उन्होंने विदेशी मुद्रा में खरीदे गए सामानों का खुलासा नहीं किया।

2 हजार से अधिक हस्तियों पर दर्ज कराया मुकदमा
समीर ने कस्टम में टैक्स न देने की वजह से 2 हजार से अधिक हस्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। बॉलीवुड में भी समीर वानखेड़े के नाम का डंका बजता है। साल 2013 में वह तब सुर्खियों में आए थे जब सिंगर मीका सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा था। समीर के ही नेतृत्व में उनकी टीम ने अनुराग कश्यप, विवेक ओबेरॉय, राम गोपाल वर्मा सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर छापा मारा था।

क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी पर भी लिया कस्टम ड्यूटी
समीर वानखेड़े की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीती कई सोने से बनी विश्व कप ट्रॉफी को भी उन्होंने कस्टम ड्यूटी चुकाने के बाद ही मुंबई एयरपोर्ट पर रिलीज किया गया। समीर राष्ट्रीय जांच एजेंसी में भी काम कर चुके हैं। आर्यन खान समेत पकड़े गए 10 लोगों से भी समीर वानखे ही पूछताछ कर रहे हैं। इस बीच आर्यन खान का नाम इस मामले में आने के बाद शाहरुख खान बेटे को घर वापस लाने की सभी कोशिशें कर रहे हैं।

गेस्ट के तौर पर बुलाए गए थे आर्यन?
इंडिया टुडे टीवी रिपोर्ट के मुताबिक ड्रग-विरोधी एजेंसी एनसीबी ने कॉर्डेलिया क्रूज के महारानी जहाज पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ और नशीले पदार्थ जब्त किए है। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज शिप पार्टी में बतौर गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था। आर्यन खान को पार्टी में शामिल होने के लिए भुगतान नहीं करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों पर काले रंग की पानी की बोतल लेकर निकलीं शाहरुख की पत्नी गौरी, लेकिन होई गईं ट्रोल जानें क्यों?












Click it and Unblock the Notifications