Billboard Collapse: मुंबई में 14 मौतों के पीछे कौन? Ego Media के मालिक पर क्यों घूमी सुई, 20 केस पहले से दर्ज
Mumbai Billboard Collapse: मुंबई में इस हफ्ते एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घाटकोपर में आए तूफान के चलते बिलबोर्ड गिरने से 74 लोग घायल हो गए। जबकि 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जांच के दौरान जिस शख्स का नाम सामने आया कि बड़े हादसे के पीछे भावेश भिंडे का हाथ है, जो एगो मीडिया का मालिक है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
सोमवार को मुंबई के घाटकोपर में तूफान के दौरान उनकी कंपनी द्वारा लगाए गए बिलबोर्ड गिरने के बाद 14 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 74 अन्य घायल हो गए। हादसे को लेकर एक बयान में बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा कि शहर में होर्डिंग्स लगाने में लापरवाही को लेकर सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं।

गगनानी ने कहा, "हमने शहर में सभी अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। हम आज से शुरू कर रहे हैं। इस मामले में एक मामला दर्ज किया गया है क्योंकि होर्डिंग के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। एक शिकायत भी मिली थी कि कुछ पेड़ काटे गए थे इसलिए यह होर्डिंग लगाई गई है। हमने इस संबंध में एक मामला भी दायर किया है।"
इस हफ्ते सोमवार को घाटकोपर में हुए हादसे के मामले में आरोपी भावेश भिंडे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। भावेश एगो मीडिया का मालिक है और उसके खिलाफ पहले से ही बलात्कार सहित 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
भिंडे पर हैं ये आरोप
होर्डिंग्स और बैनर लगाने के लिए भारतीय रेलवे और बीएमसी से कई ठेके मिले थे और उन्होंने कई बार दोनों संगठनों के नियमों का उल्लंघन किया है। भावेश को पेड़ काटने के मामलों में भी आरोपी बनाया गया है।
भावेश ने 2009 में लड़ा था चुनाव
2009 में मुलुंड निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राज्य चुनाव भी लड़ा था। उस वक्त हलफनामे भिंडे ने अपने ऊपर चल रहे 23 मामलों का जिक्र किया था। वहीं इस साल मुलुंड पुलिस स्टेशन में भावेश के किलाफ एक रेप का मामला दर्ज किया गया था।
घाटकोपर में लगी थी विशाल होर्डिंग
सोमवार को घाटकोपर में पेट्रोल पंप के पास लगी होर्डिंग काफी बड़ी थी। उसी साइज 120X120 फुट थी। ये होर्डिंग इतनी बड़ी थी कि इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। हालांकि बीएमसी ने कहा है कि वह 40X40 फीट से अधिक आकार के होर्डिंग की अनुमति नहीं देती है। जबकि भिंडे की एजेंसी ने दावा किया है कि उसे सहायक पुलिस आयुक्त (रेलवे) से अनुमति मिल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications