बुली बाई केस: श्वेता सिंह और मयंक रावत 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

मुंबई, 7 जनवरी: मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर उनकी 'ऑनलाइन नीलामी' करने वाले कथित एप्लीकेशन 'बुली बाई' को चलाने के मामले में गिरफ्तार श्वेता सिंह और मयंक रावत तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने शुक्रवार को श्वेता सिंह और मयंक रावत की तीन की पुलिस हिरासत मंजूर की है।

 police custody

मुंबई पुलिस ने बुली बाई ऐप मामले में दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए तीन गिरफ्तारियां की हैं। मुंबई पुलिस ने बिहार के विशाल झा और उत्तराखंड से श्वेता सिंह और ​मयंक रावत को गिरफ़्तार किया है। श्वेता और मयंक को शुक्रवार को पुलिस मुंबई लेकर आई और दोनों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

मुख्य साजिशकर्ता को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

Recommended Video

    Bulli Bai App Case: चौथा आरोपी Niraj Bishnoi गिरफ्तार, Assam से Delhi लाई Police | वनइंडिया हिंदी

    'बुली बाई ऐप' के मुख्य साजिशकर्ता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने गुरुवार को असम से इस ऐप के मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया। 20 साल का नीरज असम के जोरहाटी के दिगंबर इलाके का रहने वाला है और वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में बीटेक का छात्र है। पुलिस के मुताबिक नीरज बुली बाई ऐप को बनाने वाला, ऐप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर और साजिशकर्ता है। उसने ये ऐप नवंबर 2021 में तैयार किया गया था, इसके बाद दिसंबर में इसे अपडेट भी किया गया।

    क्या है ये ऐप और क्यों है इस पर हंगामा

    बुली बाई ऐप को वेब प्लेटफॉर्म गिटहब पर तैयार किया गया। इस ऐप पर 100 से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर उनके 'बिक्री' की जा रही थी। जिसमें कई समाजिक कार्यकर्ता, पत्रकारों और दूसरे क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल इस ऐप को प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है। दिल्ली और मुंबई की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+