मुंबई: क्वारंटाइन किए गए 9 लोग होटल से फरार, BMC टीम जांच के लिए पहुंची तो चला पता

मुंबई। एक तरफ देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वायरस की चेन ब्रेक करने के लिए बनाए गए नियमों के उल्लंघन के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के मुंबई से आया है जहां पर क्वारंटाइन के लिए एक होटल में रखे गए 9 लोग फरार हो गए। इसका पता तब चला जब बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) की टीम इन लोगों के कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लेने होटल पहुंची। महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस प्रभावित प्रदेशों में पहले नंबर पर है।

Covid-19

क्वारंटाइन से निकल भागने वाले इन 9 लोगों के खिलाफ अब मुंबई पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। इन 9 में 7 लोग दुबई से मुंबई पहुंचे थे जबकि 2 केन्या से आए थे। ये सभी भारतीय नागरिक हैं और इन्हें मानस रेजीडेंसी होटल में ठहराया गया था। शुक्रवार को जब बीएमसी स्टॉफ कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लेने होटल पहुंचा तो देखा कि इनमें से कोई मौजूद नहीं था। क्वारंटाइन किए लगे लोगों के न मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत इन सबकी तलाश शुरू की गई।

पुणे में मिली 6 की लोकेशन
इनमें से 6 लोगों की लोकेशन पुणे में मिली है जबकि तीन अन्य लोग कहां हैं इस बारे में अभी तक कोई पता नहीं चला है। जब बीएमसी को उनके फरार होने की जानकारी मिली उस दौरान इन लोगों की क्वारंटाइन अवधि खत्म नहीं हुई थी।

महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते मुंबई पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की गतिविधियों और भीड़भाड़ पर नकेल कस रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने हवाई अड्डे के पास विले पार्ले ईस्ट के एक पांच सितारा होटल में एक नाइट क्लब में छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया था।

महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू
हवाईअड्डे के पुलिस अधिकारी ने कहा था कि ज्यादातर ने मास्क नहीं पहने थे और उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि 15 होटल कर्मचारियों और पर आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना), 269 (संक्रमण फैलाने की लापरवाही से काम करने की संभावना) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बढ़ते कोरोना केस के चलते पूरे राज्य में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+