जमीन खा गई या आसमान निगल गया, मुंबई में 6000 किलो वजनी और 90 फीट लंबा लोहे का पुल हुआ गायब!

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। मुंबई शहर में एक लोहे का पुल, जो 6000 किलो वजनी और 90 फीट लंबा था चोरी हो गया है।

लोहे के इस अस्थाई पुल का इस्तेमाल मलाड बैक रोड क्षेत्र में एक छोटे नाले को पार करने के लिए किया जाता था। इस पुल के गायब होने के मामले में पुलिस ने फिलहाल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Iron Bridge

इस पुल से अडानी इलेक्ट्रिसिटी की केबल जानी थी। इस साल अप्रैल में इसके स्थान पर एक स्थायी पुल आने के बाद इसे हटा दिया गया था। पुलिस ने कहा है कि लोगों के एक समूह ने लोहे के पुल को तोड़ दिया और उसे ट्रकों में भरकर लेकर गए थे।

इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर व्यस्त इलाके में स्थित पुल गायब कैसे हो गया। चोरी का पता तब चला जब स्थानीय लोगों ने देखा कि पुल अचानक गायब हो गया है। पुल की कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया है कि पुल को क्रेन की मदद से हटाया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक बीते 26 जून को अडानी इलेक्ट्रिसिटी के अधिकारी पुल को देखने गए थे तो पुल गायब मिला था। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज कराया गया था।

पुलिस को जांच में पता चला कि जहां ये लोहे का पुल रखा हुआ था, वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। आसपास के अन्य सीसीटीवी से पता चला कुछ लोगों ने गैस कटर की मदद से पुल को धीरे- धीरे काट दिया और बाद में उसे लेकर चले गए। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने गैस-कटर मशीनों के साथ पुल की ओर बढ़ रहे एक भारी वाहन की पहचान की है।

पुलिस ने चोरी के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनमें से एक व्यक्ति कथित तौर पर उस फर्म से जुड़ा हुआ है जिसे पुल बनाने का ठेका दिया गया था। अन्य तीन लोग उसके साथी बताए जा रहे हैं। उन सभी पर चोरी और आपराधिक अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसमें कोई अन्य संदिग्ध भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+