पुणे में कोरोना बेकाबू, एक दिन में 12 हजार से ज्यादा मरीज, 64 लोगों ने गंवाई जान

पुणे: देश में कोरोना महामारी ने फिर से पैर पसार लिया है। इस बार भी इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है, जहां पुणे में हालात बेकाबू हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो वहां पर 12494 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 64 लोगों की मौत हुई है। इन आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के होश उड़ा दिए हैं, क्योंकि नए मरीजों की इतनी संख्या तो कई राज्यों में भी नहीं है। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में कड़ी पाबंदियां लगाई हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Pune में Corona बेकाबू, एक दिन में 12 हजार से ज्यादा केस | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना

    पुणे स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 12494 नए मामले आए, जिसमें 6225 पीएमसी, 3382 पीसीएमसी, 2887 छावनी और ग्रामीण इलाकों से सामने आए। बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ा दी है, जहां रविवार को कुल 30351 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 17774 पीएमसी, 6121 पिंपरी- चिंचवड और 6456 सैंपल ग्रामीण-छावनी क्षेत्र से थे। इसके साथ ही अब पुणे में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5,76,758 हो गई है, जिसमें से 8,434 की मौत हुई, जबकि 4,86,958 रिकवर हुए हैं। इसके बावजूद एक्टिव केस की संख्या 81,317 है।

    महाराष्ट्र में रोज टूट रहे रिकॉर्ड
    महाराष्ट्र में रविवार को 57074 मामले सामने आए, साथ ही 222 मरीजों ने जान गंवाई। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 30,10,598 हो गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 55878 पहुंच गया है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ महाराष्ट्र में जितने केस आ रहे, उतने केस तो दुनिया के कई बड़े देशों में नहीं आ रहे। रविवार तक के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र से ज्यादा केस सिर्फ अमेरिका, ब्राजील, खुद भारत, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, इटली, तुर्की और स्पेन में ही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+