'औरंगजेब की कब्र हटाई नहीं जानी चाहिए क्‍यों‍कि', मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठालवे ने दे डाला बड़ा बयान

Maharashtra News: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने को लेकर सियासत गइमाई हुई है। पहले सपा विधाययक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ की इसके बाद एक हिंदू संगठन ने औरंगजेब की कब्र के रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च किए जाने खुलासा का जबसे खुलासा किया है तभी से मामला और तूल पकड़ चुका हैं और औरंगजेब की कब्र और मकबरे पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग हो रही है।

औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने की भाजपा केंद्रीय मंत्री नितेश राणे ने एक दिन पहले पैरवी की थी और दावा किया था कि बिना म‍ीडिया को सूचित किए औरंगजेब की कब्र का कार्यक्रम कर दिया जाएगा। वहीं अब मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

RAMDAS ATHAWALE

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले औरंगजेग की कब्र हटाए जाने की मांग को लेकर चल रहे विवाद के बीच अठावले ने इस अपनी राय व्यक्त की है। उन्‍होंने कहा औरंगजेब की क कब्र को हटाने की कोई आवश्यकता नहीं हैं अठावले ने हा कब्र के बारे में मेरी राय है कि कब्र वहां कई वर्षो से है उसे हटाने की आवश्‍यकता नहीं है। उन्‍होंने कहा उनको हमने गाड़ दिया है , ये अगली पीढ़ी को मालूम होने के लिए वहां पर कब्र का होना जरूरी है।

सीएम फडणवीस ने औरंगजेब की कब्र को लेकर क्‍या कहा?

गौरतलब है कि इस मुददें पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था भाजपा ही नहीं महाराष्‍ट्र के लोग औरंगजेब की कब्र को हटवाना चाहते हैं। हालांकि फडणवीस ने इस तरह की कोई भी कार्रवाई करने में कानून के का पालन किया जाएगा।

औरंगजेब की कब्र का रखरखाव कौन रखता है?

बता दें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) वर्तमान में औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा करता है, तथा इसे राष्ट्रीय धरोहर का हिस्सा मानता है। यह मान्यता मुगल शासक और उनके वंश से जुड़े होने के कारण है, जिसमें उनके बेटे आजम शाह भी शामिल हैं, जिनकी कब्र भी पास में ही स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+