'मुस्लिम समुदाय के लोग', नितेश राणे के मल्हार सर्टिफिकेशन वाले बयान पर भड़के अजित पवार, बोल दी बड़ी बात

Maharastra News: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के हलाल मांस और मल्हार सर्टिफिकेशन वाले बयान पर महायुति गठबंधन में ही दो फाड़ हो गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नितेश राणे के बयान पर भड़क उठे हैं। अजित पवार ने नितेश राणे की जमकर आलोचना की है। जिसके बाद मल्हार प्रमाणन और हलाल मांस को लेकर चल रही बहस ने और तूल पकड़ लिया है।

इतना ही नहीं अजित पवार को अब अन्य मंत्रियों का समर्थन भी मिल गया है, कुछ मंत्रियों ने भी नितेश राणे के बयान की अजीत पवार द्वारा की गई आलोचना को सही बताया है।

Maharastra

मंत्री नितेश राणे ने झटका मांस को लेकर लिया है ये निर्णय

बता दें महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने महाराष्ट्र में हलाल सर्टिफिकेट की तर्ज पर हिंदुओं को झटका मांस के लिए मल्हार सर्टिफिकेट देने की बात कही है। उन्‍होंने कहा महाराष्‍ट्र भर में झटका मांस के लिए हिंदू दुकानदारों को मल्‍हार सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

नितेश राणे के फैसले पर भड़के डिप्‍टी सीएम अजित पवार

नितेश राणे के इस बयान पर महाराष्‍ट्र एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा इस तरह की हरकतें अस्वीकार्य हैं, चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखते हो। उन्‍होंने कहा "चाहे वह सत्ताधारी पार्टी हो या विपक्ष, महाराष्ट्र में ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। महाराष्ट्र का नेतृत्व करने वाले सभी व्यक्तियों ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया है।"

अजित पवार बोले- मुस्लिम समुदाय के लोग

अजित पवार ने मुस्लिम समुदाय की देश के प्रति वफ़ादार बताया और कहा " हमारे देश और प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के लोग अपने देश से प्रेम करते हैं। उन्‍होंने कहा दोनों पक्षों के सदस्‍यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी बयान से लॉ एंड ऑर्डर न बिगड़े।"

भाजपा नेता ने अजित पवार का किया समर्थन, जानें क्‍या कहा?

अजित पवार के रुख का समर्थन भाजपा नेता और मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने किया। विखे पाटिल ने कहा, "मैं अजित पवार के समर्थन में हूं। कोई भी व्यक्ति प्रचार के लिए महान हस्तियों या देवताओं के खिलाफ टिप्पणियों का समर्थन नहीं कर सकता। ऐसे बयानों के माध्यम से ध्यान आकर्षित करने वालों को दो बार सोचना चाहिए। अजित पवार ने जो कहा वह बिल्कुल सही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+