'भारत Vs पाकिस्तान मैच गुजरात में बिल्कुल स्वीकार नहीं', राज ठाकरे की पार्टी के नेता ने जताई कड़ी आपत्ति

भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो चुका है। 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता ने इस मैच पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है।
मनसे नेता संदीप देशपांडे ने आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के अहमदाबाद में होने वाले भारत और पाकिस्तान के लीग मैच को लेकर आपत्ति जताते हुए बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना से सवाल पूछे हैं।

संदीप देशपांडे क्रिकेट मैच पर भड़के
मनसे लीडर देशपांडे ने सवाल पूछते हुए कहा, "जिन्होंने हमारे सैनिकों पर हमला किया और उन्हें मार डाला और हमारे अधिकारियों के लिए हनी ट्रैप का जाल बिछाया...क्या हमें ऐसे देश के साथ खेलना चाहिए?" उन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमलों का मुद्दा उठायते हुए कहा, "याद रखें कि सभी हमलों (आतंकवाद) के पीछे पाकिस्तान रहा है। क्या हमें ऐसे राष्ट्र का स्वागत करना चाहिए? यह राजनीति के बारे में नहीं है, बल्कि राष्ट्र के बारे में है।"
जनता और राजनीतिक दलों से पूछे सवाल
संदीप देशपांडे ने आगे कहा कि जब ऐसे मैच होते हैं, तो उनके लोग (पाकिस्तानी नागरिक) भी अपने झंडे लेकर आते हैं। क्या हमें यह सहन करना चाहिए? चर्चा पूरे देश में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश को इस मामले पर चर्चा करनी चाहिए, इसी के साथ उन्होंने सरकार और विपक्ष से भी सवाल किए।
'बाला साहेब इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे'
अपने ट्वीट में संदीप देशपांडे ने लिखा-"यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारत में खेला जाए। बाला साहेब इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नहीं होना चाहिए। इस पर बीजेपी शिवसेना का क्या रुख है? मैं ये बात यूबीटी (उद्धव ठाकरे) से नहीं पूछूंगा क्योंकि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications