राज ठाकरे की चेतावनी, मस्जिदों से हटे लाउडस्पीकर नहीं तो हम बजाएंगे हनुमान चालीसा
मुंबई, 03 अप्रैल। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि मुस्लिम बस्तियों में स्थित मदरसों छापेमारी की जाए, यहां कई पाकिस्तानी समर्थक रह रहे हैं। मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी है कि यहां क्या हो रहा है। हमारे विधायक उन्हें वोटबैंक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इन लोगों के आधार कार्ड तक नहीं है लेकिन विधायक इनके आधार कार्ड बनवा रहे हैं। इसके साथ ही राज ठाकरे ने मांग की है कि मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर को हटाया जाए।

राज ठाकरे ने कहा कि मैं नमाज के खिलाफ नहीं हूं लेकिन सरकार को मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर को हटाने का फैसला लेना चाहिए। मैं चेतावनी दे रहा हूं कि लाउडस्पीकर को मस्जिदों से हटाया जाए, नहीं तो हम मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाएंगे। इसके साथ ही राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि यूपी आगे बढ़ रहाहै. हम चाहते हैं कि ऐसा ही विकास महाराष्ट्र में भी हो। मैं अयोध्या जाऊंगा, लेकिन आज मैं उन्हें यह नहीं बताऊंगा कि मै कब जाऊंगा। मैं वहां पर हिंदुत्व के मुद्दे पर भी बोलूंगा।
Recommended Video
एनसीपी चीफ शरद पवार को आड़े हाथ लेते हुए राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने जातिवाद को काफी बढ़ावा दियाहै। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में लोगों को जाति के आधार पर बांटा है। अगर हम जाति की राजनीति से बाहर नहीं आते हैं तो हम आखिर कैसे हिंदू बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications