महाराष्ट्र: विधायक और सांसद ने 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का किया ऐलान, मिला नोटिस

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: लाउडस्पीकर पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर सबसे ज्यादा बयानबाजी तटीय राज्य महाराष्ट्र में हो रही है, जहां बीजेपी के साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हाल ही में युवा स्वाभिमानी पक्ष (YSP) सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने सीएम उद्धव के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था। जिस पर मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

Hanuman Chalisa

मुंबई पुलिस के मुताबिक दोनों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 149 के तहत नोटिस भेजा गया था, जो पुलिस को संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए कदम उठाने की अनुमति देता है। विधायक राणा शुक्रवार सुबह ही मुंबई पहुंच गए थे। उनके साथ उनकी सांसद पत्नी भी थीं। दोनों खार स्थित अपने आवास में रुके हुए थे। कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए उन्हें नोटिस दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर जब राणा दंपत्ति ने सीएम के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया तो शिवसेना के कार्यकर्ता भी जोश में आ गए। पार्टी के कई नेताओं ने दोनों को चेतावनी दी थी। साथ ही कई जगहों पर उनको रोकने के लिए शिवसेना के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। खबर है कि दोनों ट्रेन से आने वाले थे, जिस वजह से बड़ी संख्या में शिवसैनिक सीएसटी स्टेशन के बाहर पहुंच गए, जिस वजह से उन्हें हवाईजहाज के जरिए आना पड़ा।

इसके बाद दोनों को रोकने के लिए शिवसैनिक मातोश्री के बाहर भी जमा हो गए। उन्होंने उस जगह की ओर कूच किया, जहां पर राणा दंपत्ति ठहरे हुए हैं। फिलहाल अभी तक नवनीत और रवि राणा ने अपना फैसला वापस नहीं लिया है। आशंका है कि उनको रोकने के लिए 500 से ज्यादा शिवसैनिक मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+