महाराष्ट्र के मंत्री की सुप्रिया सुले पर विवादित टिप्पणी, NCP कार्यकर्ताओं ने घर पर की तोड़फोड़

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार (Minister Abdul Sattar) के एक बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में एनसीपी सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद से एनसीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। मंत्री सत्तार के घर पर कुछ एनसीपी कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी की, जिसके बाद वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Shinde

वहीं दूसरी ओर एनसीपी कार्यकर्ता सोमवार को बोरीवली पुलिस स्टेशन पहुंचे और अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवाई। उनका कहना है कि मंत्री ने देश की पूरी महिला समुदाय का अपमान किया है। इसके अलावा एनसीपी ने महाराष्ट्र पुलिस को एक पेन ड्राइव भी सौंपी है, जिसमें उस इंटरव्यू की डिटेल है, जिसमें सुले के खिलाफ आपत्तिजनक बात कही गई थी।

वहीं 'बालासाहेब की शिवसेना' (शिंदे गुट) के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने सुप्रिया सुले से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता के तौर पर मैंने अब्दुल सत्तार की ओर से माफी मांगी है। हम शरद पवार और सुप्रिया सुले का सम्मान करते हैं, लेकिन इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता।

मंत्री ने कही ये बात
वहीं एनसीपी के प्रदर्शन को देखकर मंत्री भी बैठफुट पर आ गए हैं। उन्होंने अपने बयान को लेकर खेद जताया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ आरोपों पर जवाब दे रहा था। मैंने उनके खिलाफ कोई गलत टिप्पणी नहीं की। अगर उनको या किसी अन्य की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।

कांग्रेस से शिवसेना में आए
आपको बता दें कि सत्तार 2014 में महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, लेकिन वो 2019 में शिवसेना में आ गए। इसके बाद उन्होंने भी खुलकर उद्धव ठाकरे का विरोध किया और शिंदे गुट के साथ अलग हो गए। जब शिंदे गुट और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनाई, तो उन्हें भी कैबिनेट में शामिल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+