महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगने की अटकलों के बीच यूपी लौटने लगे प्रवासी मजदूर, पैक होकर आ रही हैं ट्रेनें
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रवासी मजदूरों के पलायन का सिलसिला एकबार फिर से शुरू हो चुका है। सबसे ज्यादा मजदूरों का पलायन उत्तर प्रदेश के लिए हो रहा है। महाराष्ट्र से ट्रेनें पैक होकर यूपी के लिए आ रही हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में किसी भी वक्त लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है और इसी डर की वजह से प्रवासी मजदूरों से भरी ट्रेनें गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ पहुंच रही हैं।
Recommended Video

मजदूरों में लॉकडाउन की दहशत
यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन सेंट्रल रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों का परिचालन प्रवासी मजदूरों के पलायन के उद्देश्य के लिए नहीं किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश लौट रहे लोगों ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस तेजी से केस बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए राज्य में कभी भी लॉकडाउन की घोषणा कर दी जाएगी और हम पिछले साल की तरह फंसना नहीं चाहते, इसलिए अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं।
80 हजार के करीब प्रवासी लौट रहे हैं महाराष्ट्र से
इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों के अंदर करीब 45 विशेष ट्रेनें पश्चिम से उत्तर भारत के राज्यों में लौटी हैं, जिसमें करीब 80 हजार से अधिक यात्री सवार थे। सोमवार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मुंबई-सुल्तानपुर कोविड स्पेशल पहुंची। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर उतरे कुछ यात्रियों ने बताया कि वो मुंबई से लखनऊ पहुंचे हैं। मुंबई में हालात बहुत खराब हो चुके हैं, वहां हमारे कोई काम नहीं बचा है, इसलिए हमने अपने घरों की तरफ लौटने का फैसला किया। इन मजदूरों ने बताया कि अब हम तब तक वापिस नहीं जाएंगे, जब तक ही हालात पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते।












Click it and Unblock the Notifications