आज शाम को होगी महाविकास अघाड़ी की बैठक, संजय राउत बोले- उद्धव ठाकरे-अजीत पवार समेत कई नेता होंगे शामिल

Mahavikas Agadi Meeting: उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि आज शाम को महाविकास अघाड़ी की बैठक होगी। यह बैठक एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर होगी।

आज शाम को होगी महाविकास अघाड़ी की बैठक

Mahavikas Agadi Meeting: उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में महाविकास अघाड़ी की बैठक आज शाम बुलाई गई है। यह बैठक आज यानी रविवार शाम साढ़े चार बजे होगी। यह मीटिंग एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी। इस बैठक में उद्धव ठाकरे, नाना पटोले, अजीत पवार, बालसाहेब थोराट और अन्य नेता शामिल होंगे।

महाविकास अघाड़ी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी शामिल हैं। कर्नाटक में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस को मिली जीत के बाद महाविकास अघाड़ी में शामिल नेता बैठक कर रहे हैं। साथ ही अगले साल होने वाले महाराष्ट्र चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। महाविकास अघाड़ी के नेताओं में एकता बनी रहे, इसके लिए सभी लोग मीटिंग कर रहे हैं।

वहीं, इससे पहले एनसीपी प्रमुख ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सियासी गलियारे में हलचल मचा दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। इसके बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। शरद पवार ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के प्यार के खातिर अपना इस्तीफा वापस ले रहा हूं।

Recommended Video

    Maharastra Politics: Ajit Pawar के बयान से Shinde खुश, Tension में उद्धव गुट | वनइंडिया हिंदी

    कर्नाटक में बीजेपी की हार पर संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला किया था। उन्होंने कहा कि मोदी लहर अब खत्म हो गई। संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि मोदी लहर खत्म हो चुकी है और अब हमारी लहर पूरे देश में आ रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है।

    कर्नाटक जीत के बाद मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान संजय निरुपम समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। बजरंग दल और बजरंगबली विवाद के बीच कांग्रेस नेताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

    यह भी पढ़ें- 'मोदी लहर खत्म, अब हमारी लहर पूरे देश में शुरू' कर्नाटक में BJP की हार पर संजय राउत का हमला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+